Significance Of Tilak : माथे पर क्यों लगाते हैं तिलक, जानें इससे जुड़े नियम और अचूक उपाय
सनातन धर्म में पूजा पाठ करने के बाद तिलक लगाने का बहुत महत्व है। हर देवी देवता के लिए तिलक अलग अलग रूपों में प्रयोग किया जाता है। भगवान विष्णु के पूजा में पीले चंदन का तिलक लगाया जाता है और देवों के देव महादेव के पूजा में भस्म से तिलक लगाया जाता है।
पूजा पाठ में जिस चंदन से देवी देवताओं का श्रृंगार होता है ,उसे बाद में प्रसाद के तौर पर हम तिलक लगाते है। तिलक से जुड़ी धार्मिक महत्व के बारे में और भी विस्तार से जानते है।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
तिलक लगाने का नियम
तिलक ईश्वर का आशीर्वाद समझ कर माथे पर लगाया जाता है। प्रतिदिन सुबह उठकर स्नान करके घर के पूजा स्थल पर बैठकर उत्तर दिशा की ओर मुख करके दोनों भौहों के बीच में तिलक लगाना चाहिए। और तिलक लगाने का भी एक सही तरीका होता है। तिलक को कभी भी अनामिका अंगुली या फिर मध्यमा या अंगूठे से लगाना चाहिए।
पूजा में तिलक लगाने के लाभ
तिलक लगाने के अपने धार्मिक महत्व होते है। तिलक को भगवान का आशीर्वाद समझ कर लगाया जाता है। पूजा में प्रयोग लाया जाने वाला तिलक को न सिर्फ माथे पर बल्कि सिर, गले, दोनों बाजू, हृदयस्थल, नाभि, पीठ, आदि पर भी लगाया जाता है। माथे पर तिलक लगाने से मन शांत और स्थिर रहता है। इसके साथ ही हमें सकारात्मक ऊर्जा का आभास होता है।
दिन के अनुसार लगाएं तिलक
सोमवार
सोमवार का दिन महादेव को समर्पित है। इस दिन महादेव के साथ–साथ चंद्र देव की भी पूजा की जाती है। इस दिन सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
मंगलवार
मंगलवार का दिन मारुति नंदन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन लाल चंदन का सिंदूर लगाना चाहिए।
बुधवार
प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश जी की कृपा पाने के लिए सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
गुरुवार
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस दिन पीले चंदन या केसर का तिलक लगाना चाहिए।
शुक्रवार
शुक्रवार के दिन देवी दुर्गा की कृपा पाने के लिए रोली, लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
शनिवार
शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनि देव की कृपा पाने के लिए भस्म का तिलक लगाएं।
रविवार
रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस दिन इनकी कृपा पाने के लिए लाल चंदन या रोली का तिलक लगाना चाहिए।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी