myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Shukrwar Ke Upay: Keep these things in mind on Friday, Mother Lakshmi will reside in the house

Shukrwar Ke Upay : शुक्रवार के दिन रखें इन चीजों का ध्यान तो घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

Myjyotish Expert Updated 11 Nov 2022 07:59 PM IST
Shukrwar Ke Upay : शुक्रवार के दिन रखें इन चीजों का ध्यान तो घर में होगा मां लक्ष्मी का वास
Shukrwar Ke Upay : शुक्रवार के दिन रखें इन चीजों का ध्यान तो घर में होगा मां लक्ष्मी का वास - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

Shukrwar Ke Upay : शुक्रवार के दिन रखें इन चीजों का ध्यान तो घर में होगा मां लक्ष्मी का वास


हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवता का होता है। शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूरे विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। कुछ लोग शुक्रवार के दिन व्रत भी रहते है ताकि उन पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे।

जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

हर व्यक्ति यही कामना रखता है की उसे कभी धन की कमी ना हो। और धन की कमी ना होने के लिए वो कई उपाय भी करता है। धन की देवी माता लक्ष्मी की जिस पर भी कृपा हो जाती है उसे कभी भी जीवन में धन और वैभव की कमी नहीं होती है।

देखा जाए तो शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह और शुक्रदेव से भी माना गया हैं। शुक्रवार के दिन जो भी पूरे सच्चे मन से माता लक्ष्मी की पूजा करता है उसे उनकी की कृपा मिलती है। आइए जानते है की इस दिन क्या उपाय करें की माता लक्ष्मी की कभी भी कमी ना हो। 

माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार का व्रत बहुत ही कारीगर है। शुक्रवार के दिन सिर्फ माता लक्ष्मी की नहीं बल्कि शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए भी व्रत रखते है। इस दिन मंत्रों का जाप करना चाहिए ऐसा करने से घर –परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती हैं।

इस मंत्र का जाप करने से आपके कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत हो जायेगा। ॐ शुं शुक्राय नम: या फिर इस मंत्र का भी जाप कर सकते है। ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं।।

मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों 

एक बात का हमेशा ध्यान रखे की माता लक्ष्मी और शुक्र देव का वही निवास होता है जहां साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता हो। तभी इनकी कृपा आप पर होगी। इन्हें गंदगी बिलकुल भी नहीं पसंद है। इसलिए आस पास का वातावरण शुद्ध रखिए।

अगर माता लक्ष्मी की पूजा कर रहे है तो आप नारायण की भी पूजा करे क्योंकि भगवान विष्णु के बिना माता लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा साथ में  करना चाहिए। ऐसा करने से  धन-धान्य और वैभव की प्राप्ति होती है। 

शुक्रवार के दिन कोशिश करें की आप सफेद वस्त्र ही पहने। इस दिन इस रंग का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। और जब आप पूजा में बैठे तो सफेद रंग का ही वस्त्र पहन कर पूजा करें। 

इस दिन जो उपवास रखता है वो कुछ नियमों का पालन करता है। जैसे की इस दिन आप सफेद चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री आदि चीजों का दान कर सकते है। व्रत
रखने के साथ ही इस दिन शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना भी शुभ रहता है।शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने शुक्र देव की कृपा होती है।
 

ये भी पढ़ें

  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X