हिंदू कैलेंडर के अनुसार 13 मई 2021 यानी आज बुधवार के दिन शोभन और सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है। यह वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथी है।
मान्यता है कि आज के दिन लोग विध्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करते है।
आज के दिन गणेश चालीसा और गणेश जी के मंत्रों का जाप करना भक्तों के लिए अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। अगर आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें। कहा जाता है कि अगर आप आज के दिन कोई भी मांगलिकक कार्य के लिए जाते है तो सफलता जरूर प्राप्त होगी।
पूजा में 21 दूर्वा अर्पित करना चाहिए और मोदक का भोग लगाना चाहिए। उनकी कृपा से आपके सभी कार्य बिना बाधा के पूर्ण होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी। तो आइए जानते है आज के राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल आदि के बारे में।
वैशाख मास, शुक्ल पक्ष प्रारंभ।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु वैशाख मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 27 घंटे 07 मिनट तक,
26 घंटे 40 मिनट तक तत्पश्चात् द्वितीया कृतिका नक्षत्र ,
23 घंटे 47 मिनट तक तत्पश्चात् रोहिणी नक्षत्र शोभन योग ,
6 घंटे 18 मिनट तक तत्पश्चात् अतिगण्ड योग मेष में चंद्रमा।
शुभ समय-
सर्वार्थ सिद्धि योग: आज के पूरे दिन यह शुभ योग बना हुआ है।
शोभन योग: यह योग आज रात 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
विजय मुहूर्त: यह आज दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक रहेगा ।
अमृत काल: रात 11 बजकर 57 मिनट से देर रात 01 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
सूर्य- चंद्रमा का समय
आज का सूर्योदय - 5:36 AM
आज का सूर्यास्त - 6:58 PM
आज का चन्द्रोदय - 12 5:49 AM
आज का चन्द्रास्त - 12 7:37 PM