Shankh ke Upay: किस शंख को बजाने और पूजा करने पर चमकती है किस्मत, पढ़ें सिर्फ एक क्लिक में
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम की शुरुआत के पहले शंख बजाया जाता है। अध्यात्म में शंख ध्वनि ओम ध्वनि के समान ही मानी गई है। यह नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। देवता में शंख को भगवान विष्णु ने धारण किया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान बहुमूल्य चीजें निकली थी उस बहुमूल्य चीजों में से एक शंख भी था।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
कहा जाता है जब शंख मंथन से निकाला था तो साथ में धन की देवी माता लक्ष्मी भी साथ आई थी। ये भी मान्यता मिलती है कि शंख की उत्पत्ति भगवान विष्णु के भक्त दंभ के बेटे दानव से हुई थी। अगर शंख के प्रकारों की बात करें तो शंख कई प्रकार के होते है, जैसे की पूजा में अलग-अलग प्रकार के शंखों का अलग-अलग प्रयोग होता है। संतान धर्म में शंख का बहुत महत्व हैं। आइए इनके प्रकार और धार्मिक महत्व को जानते है।
कितने प्रकार के होते हैं शंख
सनातन परंपरा में शंख के 10 प्रकार के होते है। जो बहुत शुभ माना जाता है। जिनमें कामधेनु शंख, गणेश शंख, अन्नपूर्णा शंख, मोती शंख, विष्णु शंख, ऐरावत शंख, पौंड्र शंख, मणिपुष्पक शंख, देवदत्त शंख और दक्षिणावर्ती शंख शामिल है। ये अनोखा शंख जिसके भी पास होता है,जिसके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती हैं।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
शंख की पूजा से संवरता है भाग्य
हिंदू धर्म में चाहे पूजा पाठ हो या फिर बरकत की बात हो हर रूपों में शंखों का बहुत महत्व हैं। शंख के जितने प्रकार होते है, उनका कुछ न कुछ अपना महत्व होता ही है। लेकिन कुछ शंख ऐसे है की जिसको घर में रखने व्यक्ति का सौभाग्य जागता है। वो शंख विष्णु शंख, मोती शंख और दक्षिणावर्ती शंख है। इसको घर में रखने से कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है।
शंख की पूजा और बजाने के लाभ
जो भी व्यक्ति नियमित रूप से शंख की पूजा करता है। उसके घर में धन की देवी माता लक्ष्मी का वास बना रहता है। ऐसे मान्यता है की माता लक्ष्मी शंख की बहन है।
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ को शुरू करने से पहले शंख बजाया जाता है। क्योंकि ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है।
शंख को प्रतिदिन बजाने वाले व्यक्ति के फेफड़े हमेशा मजबूत और मन शांत रहता है।
जो व्यक्ति नियमित रूप से अपने घरों में शंख बजाता है, उसके घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
अगर घर में वास्तु दोष है तो आप घर में शंख रखना चाहिए। लेकिन एक बात ध्यान रखें की शंख को घर के दरवाजे के पास रखें।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी