Shani Dev: शनिदेव करेंगे अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश, इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा साल
नया साल अब शुरू होने ही वाला है। ये नया साल कुछ राशियों के लिए अच्छा है तो कुछ राशियों के लिए बुरा है। हर एक व्यक्ति का खुद का राशि,ग्रह,नक्षत्र होता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कुल 12 राशियां होती है। और उन राशियों में से एक राशि हमारा स्वामी ग्रह भी होता है।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में कुछ राशि ऐसी है जिन पर शनि देव की कृपा बरसेगी। आइए उन राशि के बारे में जानते है।
साल 2023 मे शनि का प्रभाव
सभी ग्रहों में शनि कर्म के ग्रह माने जाते है। इस साल 2023 में शनि की दईया या फिर साढ़े साती किसी न किसी ग्रह पर रहेगी। शनि साल 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि अभी मकर राशि में उल्टी चाल से चल रहे हैं।
शनि के मकर राशि में गोचर करने से धनु,मकर और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती के अलग-अलग चरण चल रहे हैं। साल 2023 में शनि के कुंभ राशि में गोचर से धनु राशि से साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी तथा मीन राशि पर साढ़ेसाती की शुरुआत हो जाएगी। मकर राशि पर अंतिम चरण और कुंभ राशि पर दूसरे चरण की शुरुआत हो जाएगी।
मिथुन राशि
इस साल मिथुन राशि वालों के लिए बहुत अच्छा समय आने वाला है क्योंकि इन पर शनि देव की कृपा रहेगी। इस पूरे साल में आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी। परिवार में सुख समृद्धि और शांति बनी रहेगी।
कुंडली का 9वां भाव भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान माना जाता है। जो इस साल आप विदेश यात्रा भी कर सकते है। अगर आप नौकरी के लिए प्रयासरत है तो ये नया साल आपकी झोली में नौकरी डालने वाला है। व्यापार में भी आपको बहुत फायदा होगा। कुल मिला जुला कर ये साल आपके लिए बहुत ही शुभ होगा।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए ये नया साल बहुत ही शुभ है। इस साल इनका जीवन बहुत ही ऐशो आराम से बीतेगा। रुके हुए सारे काम पूरे हो जायेंगे। शनिदेव आपकी राशि से सातवें भाव में विराजमान होने वाले हैं।
कुंडली का सातवां भाव विवाह और जीवन साथी का होता है। तो आपका ये पूरा साल वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। पूरे साल आप पर शनि देव की कृपा बनी रहेगी। व्यापार अकेले करने से अच्छा है की साझेदारी में करें तो आपको ज्यादा लाभ होगा।
मीन राशि
शनिदेव आपकी राशि से कुंडली के 12वें भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का 12वां भाव खर्च का होता है। इसलिए इस साल आपके खर्चे बढ़ सकते है। तो इस साल आप पैसे इकट्ठा करने में थोड़ा पीछे रह सकते है। शनि देव की कृपा की वजह से इस साल आप नया वाहन भी खरीद सकते है। कुल मिला जुला कर ये साल आपके लिए अच्छा है।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी