Shani Daan : इन लोगों को शनिवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए शनि दान, हो सकता है नुकसान
शनि देव का हर एक व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका होती है। शनि देव को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है। देवी देवता हो या आम इंसान सबको को शनि देव के प्रकोप का सामना करना पड़ता हैं। कोई भी इनके प्रकोप से अछूता नहीं रह सकता हैं। कर्म फलदाता शनि देव अच्छे कर्म करने वालों को अच्छा फल और बुरे कर्म वाले को बुरा फल देते है।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
शनि देव की ढईया हो या फिर साढ़े साती हो दोनों ही कष्टदाई होते है। शनि की महादशा 19 वर्षों तक चलती है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंदगति से चलने वाले ग्रह है। ज्योतिष शास्त्रों का मानना है की अगर आपको शनि प्रकोप से बचना है तो आप शनिवार के दिन शनि देव से सम्बन्धित चीजों का दान करें।
लेकिन एक बात का ध्यान रखें की शनिवार को वही व्यक्ति शनि से संबंधित चीजों का दान करें ,जिसके ऊपर शनि देव की छाया है। आइए इस बारे में जानते है की कौन शनिवार के दिन दान कर सकता है या फिर कौन दान नहीं कर सकता है।
किसे और कैसे करें शनि दान
शनि देव के प्रभाव को कम करने के लिए आप अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को दान दे। शनि देव को लेकर ऐसी मान्यता है की जो व्यक्ति असहाय लोगों की मदद करते है, उनसे शनि देव प्रसन्न रहते है। अगर आप शनिदेव के प्रभाव को कम करने के लिए दान कर रहे है तो सूर्यास्त के बाद का समय दान के लिए सही होता है।
इन राशि के जातकों का नहीं करना चाहिए शनि दान
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि वृषभ, कन्या, तुला और मकर होती है, उन्हें शनिवार के दिन शनि दान नहीं करना चाहिए। अगर जिनकी कुंडली में शनि की स्थिति अच्छे भाव में विराजमान है तो उन्हें भी शनिवार के दिन दान नहीं करना चाहिए।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
शनिवार के दिन जब आप दान पुण्य करें तो मन में कोई भी उलटे सीधे विचार ना लाए और ना ही जो चीज आप दान में दे रहे है उस पर घमंड करें की ये तो बस हम ही दे सकते है।
अब जानते हैं शनि दान करने के फायदे
शनिवार के दिन शनि देव से सम्बन्धित चीजों का दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। अगर आप पैसों के मामले में कमजोर है तो गरीबों को काले कपड़ों का दान करना शुभ होता है।
अगर आप कही जा रहे हो और कोई घटना ना घट जाएं तो इससे बचने के लिए शनिवार के दिन काली चीजों का दान जैसे काले चने और उड़द दाल का दान करें। अगर आप बेकार है , नौकरी में समस्या उत्पन्न हो रहा हो तो आप शनिवार के दिन लोहे का दान करें।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी