myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Secrets related to the lines on the palm

Palmistry Tips: हथेली पर मौजूद रेखाओं से जुड़े रहस्य

MyJyotish Expert Updated 28 Mar 2022 05:41 PM IST
हथेली पर मौजूद रेखाओं से जुड़े रहस्य
हथेली पर मौजूद रेखाओं से जुड़े रहस्य - फोटो : Google
विज्ञापन
विज्ञापन
हथेली पर मौजूद रेखाओं से जुड़े रहस्य

हाथ पर बहुत सारी रेखाएं बनी होती है परंतु लोगो को उसके सही अर्थ और महत्व के बारे में जानकारी नहीं होती है। हस्तरेखा शास्त्र में इन्हीं रेखाओं के बारे में पढ़ा जाता है। व्यक्ति के हाथ पर बनी लकीरें उसके भाग्य में जो लिखा होता है उस ओर इशारा करती है। जिनमें से कुछ रेखाएँ सकारात्मक रूप मे प्रभावित करती है तो वहीं कुछ रेखाएँ नकारात्मक रूप से भी प्रभावित करती है। हाथ पर मौजूद कुछ रेखाओं के बारे में जानते हैं

सबसे पहले बात जीवन हस्तरेखा की करते है, क्योंकि यह रेखा काफी जरूरी होती है। इसका सीधा संबंध जीवन से होता है। यह जिंदगी में होने वाली मुख्य घटनाओं के बारे में बताती है। जिस व्यक्ति के हाथ में ये रेखा गहरी और लंबी होती है उसकी सेहत अच्छी रहती है वहीं जिनके हाथ में यह रेखा पतली या छोटी होती है ऐसे लोगों को शारीरिक परेशानियों का उम्र भर सामना करना पड़ता है।

अष्टमी पर माता वैष्णों को चढ़ाएं भेंट, प्रसाद पूरी होगी हर मुराद 

हृदय हस्तरेखा व्यक्ति के प्यार और रिश्तों के बारे में बताती है। यदि किसी व्यक्ति के बारे में जानना हो कि वह कितना भावुक है तो हृदय रेखा देखकर इस बारे में पता लगाया जा सकता है। इस रेखा का संबंध प्रेम जीवन से होता है। हृदय हस्तरेखा सीधी और छोटी होती है तो उसका अर्थ होता है कि व्यक्ति खुद से ज्यादा अपने काम से प्यार करेंगे वहीं जिनकी हाथ में ये रेखा मुड़ी हुई होती है ऐसे लोगों की प्रेम इच्छा बहुत प्रबल होती है।

ज्ञान और विवेक की जानकारी देने वाली रेखा को मस्तिष्क रेखा कहते हैं। यह रेखा व्यक्ति के मनोविज्ञान से जुड़े रहस्य खोलती हैं। जो लोग बड़ी आसानी से फैसले ले लेते हैं उन लोगों के हाथ में यह रेखा छोटी होती है। जिन लोगों के हाथ में यह रेखा लंबी होती है वह लोग कोई भी निर्णय गहराई से सोच कर उसके बारे में जानकर जब लेते हैं। यदि किसी के हाथ में यह रेखा लंबी और मुड़ी हुई होती है तो ऐसे लोग काफी रचनात्मक सोच के होते हैं।

अक्सर लोग कहते हैं कि यह सब खेल भाग्य का है तो ऐसे में आप अपने भाग्य से जुड़ी रेखा अपने हाथ में ही देख सकते हैं। यदि आपके हाथ में यह रेखा टूटी और हल्की है तो इसका अर्थ है कि आपका भाग्य अच्छा नहीं है और आपको जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वही यदि यह रेखा जातक के अंगूठे से लगती हुई जीवन रेखा को छूती है तो ऐसे लोगों को परिवार और दोस्तों को सुख जीवन भर मिलता है। इस रेखा से व्यक्ति का भाग्य प्रभावित होता है और जीवन में दुख और सुख आते हैं।

इस नवरात्रि कराएं कामाख्या बगलामुखी कवच का पाठ व हवन।

यह रेखा सभी लोगों के हाथ में नहीं होती कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके हाथ में इस रेखा का अभाव होता है। हम बात कर रहे हैं सूर्य रेखा की यह रेखा जातक की हथेली पर लम्बवत होती है। यदि किसी व्यक्ति की आत्मविश्वास और योग्यता का आकलन करना है तो इस रेखा से मालूम किया जा सकता है। इस रेखा को उम्र की रेखा भी कहते हैं क्योंकि जिस भी व्यक्ति के हाथ में यह रेखा होती है वह काफी लंबा जीवन व्यतीत करता है।

 कई बार हथेली पर छोटी छोटी और पतली रेखाएं मौजूद होती है तो जिन लोगों की हथेली पर ऐसी रेखाएं मौजूद होती है वह संवेदनशील होते हैं। यह लोग सही और गलत के बीच अंतर करने में काफी दुविधा महसूस करते हैं जिसके चलते यह लोग कई बार परेशानियों का समाधान भी नहीं निकाल पाते हैं।

कुछ लोगों की हथेली पर बहुत कम रेखाएं होती है ऐसे लोग अपनी लगन के पक्के होते हैं और काफी जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं। ऐसे लोगों से बात करना मुश्किल होता है क्योंकि यह लोग एक बार जिस काम का मन बना लें उसे पूरा करते हैं। किसी के कहने पर यह खुद को नहीं बदलते हैं।


अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।
 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X