myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Sawan 2022: Anoint Shiva according to the zodiac sign in Sawan, get auspicious fruits

Sawan 2022:सावन में राशिनुसार करें शिव का अभिषेक, पाएं शुभ फल

MyJyotish Expert Updated 22 Jul 2022 04:07 PM IST
सावन में राशिनुसार करें शिव का अभिषेक, पाएं शुभ फल
सावन में राशिनुसार करें शिव का अभिषेक, पाएं शुभ फल - फोटो : Google
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन में राशिनुसार करें शिव का अभिषेक, पाएं शुभ फल 


सावन माह का समय हर दिन किसी न किसी पर्व एवं योग से पूर्ण होता है. यह महीना आध्यात्मिक कार्यों के लिए बहुत उत्तम होता है. ग्रंथों में श्रावण के महीने में विशेष रूप से पालन किए जाने वाले सभी अनुष्ठानों के महत्व का उल्लेख मिलता है, ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव की पूजा करने से सौभाग्य, सफलता और प्रसिद्धि भी मिलती है. जब राशियों के अनुसार इनकी पूजा की जाती है ति शुभ फलों में वृद्धि और अधिक बढ़ जाती है क्योंकि किसी व्यक्ति के जन्म के समय ग्रहों की स्थिति हमारे द्वारा की जाने वाली पूजा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

श्रावण मास में भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाले कई प्रकार के अभिषेक हैं. 
यहां हम आपके लिए अपनी राशि के आधार पर शिव अभिषेक कैसे करें, इसकी जानकारी लेकर आए हैं.  

आज ही करें बात देश के जानें - माने ज्योतिषियों से और पाएं अपनीहर परेशानी का हल 

मेष राशि - मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं. मेष राशि वालों को शिवलिंग अभिषेक के लिए शहद, गन्ने का रस अर्पित करना चाहिए. इससे उन्हें भगवान शिव का आशीर्वाद जल्द से प्राप्त होगा मनोकनाएं पूर्ण होंगी. 

वृष राशि - इस राशि का ग्रह शुक्र है और इसके स्वामी शुक्र देव हैं. इस राशि वालों को सुखी जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान शिव को दूध और दही से अभिषेक करना चाहिए तथा इसका भोग लगाना चाहिए. 

मिथुन राशि - इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है और इस राशि वालों को लाल फूल, बेलपत्र का उपयोग शिवलिंग अभिषेक में करना चाहिए. भगवान शिव का दिल जीतने में ये आपकी मदद कर सकते हैं. वैसे तो बेलपत्र हर किसी को देना चाहिए, लेकिन अगर मिथुन राशि के लोग ऐसा कर सकते हैं तो वे बहुत शुभ होगा. 

कर्क राशि - चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी ग्रह है जिसके स्वामी चंद्र देव हैं. इस राशि वालों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कच्चा दूध और मक्खन चढ़ाना चाहिए. ये दोनों वस्तुएँ भगवान को बहुत प्रिय हैं.  

सिंह राशि - सिंह पर सूर्य का अधिपत्य है. सिंह राशि वालों को भगवान शिव को शहद से अभिषेक करना चाहिए गुड़ का भोग लगाना चाहिए. श्रावण मास में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इन दोनों का भोग लगाएं. 

कन्या राशि - कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं. कन्या राशि के जातकों के लिए शिव अभिषेक में गंगाजल अर्पित करना लाभकारी सिद्ध होता है. 

तुला राशि - तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है और इस राशि के लोग धतूरे, दूध, दही और गन्ने के रस से अभिषेक करें तो बहुत शुभ होगा.  

जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

वृश्चिक राशि - वृश्चिक पर मंगल ग्रह का अधिकार होता है, और इन्हें भगवान शिव को लाल फूल और शहद चढ़ाना चाहिए.

धनु राशि - धनु पर बृहस्पति ग्रह का अधिपत्य होता है और धनु राशि वालों को शिव अभिषेक के लिए घी का भोग लगाना चाहिए. इसके साथ ही आप उन्हें पीले फूल और लाल चंदन का लेप भी अर्पित करना उत्तम माना जाता है.  

मकर राशि - मकर राशि के लिए स्वामी ग्रह शनि है और  इसलिए अभिषेक के माध्यम से आपको तिल और सरसों का तेल शिव को अर्पित करना चाहिए. ये मुख्य रूप से राशि के स्वामी शनि देव को अर्पित किए जाते हैं. 

कुम्भ राशि - कुम्भ राशि का स्वामी शनि है और इन्हें भगवान शिव को दूध, दही और कच्चा दूधांर्पित करना चहैए अभिषेक करना चाहिए. 

मीन राशि - मीन राशि के लिए बृहस्पति इस राशि के स्वामी हैं और इस राशि के लोगों के लिए भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें गन्ने का रस, शहद, बादाम, बेलपत्र और पीले फूल चढ़ाएं. 

ये भी पढ़ें

  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X