Saubhagya Sundari Vrat 2022 : अगहन माह में सौभाग्य सुदंरी तीज का है खास महत्व, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
आज से अगहन यानी की मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो चुकी है। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को सौभाग्य सुंदरी व्रत रखा जाता है। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके अपने पति की लम्बी आयु और सौभाग्य के लिए सौभाग्य सुंदरी व्रत रखती है। जिस भी कुंवारी कन्याओं के विवाह में देर हो रही है तो वो पूरे सच्चे मन से इस व्रत को करें।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
माता पार्वती और महादेव की कृपा से सुंदर और सुयोग्य वर की प्राप्ति होगी। सौभाग्य सुंदरी व्रत के दिन माता पार्वती और महादेव की पूजा की जाती है। आइए जानते है की इस साल सौभाग्य सुंदरी व्रत कब है, पूजा का मुहूर्त और इस व्रत को करने से महिलाओं को क्या लाभ मिलता है।
सौभाग्य सुंदरी व्रत 2022 डेट
इस साल सौभाग्य सुंदरी व्रत 11 नवंबर 2022 दिन शुक्रवार को किया जाएगा। इस व्रत को कुंवारी कन्याएं भी सुंदर और सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए रह सकती है। इस व्रत की पूजा में महिलाएं 16 श्रृंगार करके माता पार्वती और महादेव का पूजन करती है।
सौभाग्य सुंदरी व्रत 2022 मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि यानि 10 नवंबर 2022 को शाम के 6 : 32 मिनट शुरू हो रहा है और तृतीया तिथि में 11 नवंबर 2022 के रात 8 : 17 मिनट पर सौभाग्य सुंदरी व्रत का समापन होगा।तो इसलिए उदयातिथि के अनुसार यह व्रत 11 नवंबर 2022 को रखा जाएगा।
पूजा का मुहूर्त - सुबह 10 : 38 से सुबह 11 : 21 मिनट तक है।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
सौभाग्य सुंदरी व्रत महत्व
इस सुहागिन महिलाओं को एक जोड़े में बैठकर माता पार्वती और महादेव की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से उन पर माता पार्वती और महादेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। किसी भी लोग के कुंडली में मांगलिक दोष है तो वो इस दिन पूरे सच्चे मन से माता पार्वती और महादेव की पूजा करके व्रत करने का संकल्प ले। ऐसा करने से लोग के ग्रह दोष समाप्त हो जाते है।
सौभाग्य सुंदरी पूजा सामग्री
इस व्रत को करने के लिए कुमकुम, रोली, मौली, बेलपत्र, फूल, माला, पान, सुपारी, लौंग, हरी इलाचयी, बताशा, दक्षिणा, आक के फूल, सफेद चंदन, अक्षत, पूजा की चौकी, लाल कपड़ा, धूप, दीप, कपूर, नारियल, मिठाई, फल आदि चाहिए होता है।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी