राम नवमी का पर्व इस बार पूरे भारत मे 10 अप्रैल रविवार को मनाया जायेगा। यह पर्व साल में एक बार आता है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या के राजा दशरथ के घर हुआ था। आज हम आपको कुछ उपाय बतायेंगे जिन्हें रामनवमी के दिन करने से धन की प्राप्ति होती है और साथ ही जीवन में आ रही सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। जानते हैं क्या है वह उपाय
जो भी भक्त रामनवमी के दिन भगवान श्री राम और माता सीता की पूजा करते उनका दांपत्य जीवन सुखी बना रहता है।
अष्टमी पर माता वैष्णों को चढ़ाएं भेंट, प्रसाद पूरी होगी हर मुराद
कहते हैं कि यदि भगवान श्रीराम को पाना है तो उनके परम भक्त हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहिए। रामनवमी के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से भगवान श्रीराम जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। यदि आप जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना कर रहे हैं और आप इन बाधाओं से मुक्ति चाहते हैं तो रामनवमी के दिन भगवान राम का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करें। इससे आपकी सभी बाधायें दूर हो जाएंगी।
रामनवमी के दिन सिंदूर लगे हनुमानजी की मूर्ति से सिंदूर लेकर माता सीता के चरणों में लगाएं और उसके बाद माता सीता को अपनी मनोकामना कहकर भक्ति पूर्वक प्रणाम कर वापस आ जाये यह कार्य दिन में तीन बार करना है। सुबह, दोपहर और शाम के समय करना है। इससे जीवन में आ रही सभी प्रकार की बाधायें दूर होंगी और घर में सुख शांति बनी रहेंगी।
हिंदू धर्म में दान का बहुत महत्व बताया गया इसलिए रामनवमी के दिन आप गरीबों को भोजन करवाएं और संभव हो तो वस्त्र दान करें इससे आपको मंगल फल की प्राप्ति होगी।
भगवान श्री राम और हनुमान दोनों ऐसे देवता हैं जिनकी पूजा एक दूसरे के बिना अधूरी सी रह जाती है। इस रामनवमी रामायण का पाठ करें इससे भगवान राम और राम भक्त हनुमान दोनों ही प्रसन्न होंगे और आपके घर में खुशहाली और धन वैभव की वृद्धि होगी।
इस नवरात्रि कराएं कामाख्या बगलामुखी कवच का पाठ व हवन।
यदि आप भगवान श्रीराम को जल्द ही प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप रामनवमी के दिन
श्री राम राम रमेति
रमे रामे मनोरमे
सहस्त्रनाम तत्तुल्यं
श्री राम नाम वरानने
मंत्र का जप 108 बार करें। इससे भगवान श्रीराम आपसे जल्द ही प्रसन्न होंगे।
रामनवमी के दिन राम मंदिर में केसरिया ध्वज दान करें। भगवान श्री राम का केसर युक्त दूध से अभिषेक करें और पीले भोग लगाएं। कहते है ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।
अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।