Pradosh Vrat November 2022: देखें सोम प्रदोष व्रत कब है ? जानें मुहूर्त और शिवजी को प्रसन्न करने के उपाय
Aghan Som Pradosh Vrat 2022: अगहन माह का पहला प्रदोष बहुत ही शुभ संयोग में आ रहा है, जानते हैं अगहन माह का पहला सोम प्रदोष व्रत कब है, मुहूर्त और उपाय.
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
Pradosh Vrat November 2022 :मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाएगा. अगहन माह का पहला प्रदोष बहुत ही शुभ संयोग में आ रहा है, क्योंकि इस दिन सोमवार है. सोमवार और प्रदोष व्रत दोनों ही भगवान शिव की उपासना के लिए बहुत शुभ माने गए हैं.
सोमवार का दिन होने से ये सोम प्रदोष व्रत कहलाएगा.प्रदोष व्रत को करने से सब प्रकार के दोष मिट जाता है. आइए जानते हैं अगहन माह का पहला सोम प्रदोष व्रत कब है, मुहूर्त और उपाय.
हर माह दो प्रदोष व्रत आते हैं एक कृष्ण और दूसरा शुक्ल पक्ष में. मार्गशीर्ष माह का पहला प्रदोष व्रत 21 नवंबर 2022 को रखा जाएगा. मान्यता है कि प्रदोष के समय (संध्याकाल) महादेव कैलाश पर्वत के रजत भवन में नृत्य करते हैं और देवता उनकी आराधना करते हैं.
सोम प्रदोष व्रत 2022 मुहूर्त (Som Pradosh Vrat 2022 Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 21 नवंबर 2022 को सुबह 10 बजकर 07 मिनट से शुरू होगा. त्रयोदशी तिथि की समाप्ति 22 नवंबर 2022 सुबह 08 बजकर 49 मिनट पर है.
पूजा का मुहूर्त - शाम 05:34 - शाम 08:14
सोम प्रदोष व्रत उपाय (Som Pradosh Vrat Upay)
शिव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन प्रदोष काल में शंकर का अभिषेक पंचामृत से करें. मान्यता है इससे कुंडली में चंद्रमा से जुड़े सारे दोष दूर हो जाते हैं.
नि:संतान दंपत्ति को इस दिन साथ मिलकर शिवलिंग पर जौ अर्पित करना चाहिए.
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
कहते हैं ऐसा करने पर सुयोग्य संतान मिलती है. सूनी गोद जल्द भर जाती है.
इस दिन भोलेनाथ का घी से अभिषेक करें. शाम के समय शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करना शुभ फल प्रदान करेगा. इससे आत्मबल और धन में वृद्धि होती हैं. अच्छे स्वास्थ का वरदान मिलता है.
सोम प्रदोष व्रत सामग्री (Som Pradosh Vrat Samagri) :
सोम प्रदोष व्रत पूजा के लिए शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री,
गाय का कच्चा दूध,
मंदार पुष्प,
पुष्प,
पंच फल,
पंच मेवा,
कपूर, धूप,
पंच रस,
गन्ने का रस,
बिल्वपत्र,
इत्र,
गंध रोली,
पंच मिष्ठान्न,
जौ की बालें,
मौली जनेऊ,
कुशासन,
दही,
शुद्ध देशी घी,
शहद,
दीप,
रूई,
मलयागिरी,
गंगा जल,
पवित्र जल,
धतूरा,
भांग,
बेर,
आम्र मंजरी,
रत्न,
दक्षिणा,
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी