myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   November 2022 Vrat Tyohar: When is Dev Uthni Ekadashi, Dev Diwali in November, know the date of the big fast-f

November 2022 Vrat Tyohar: नवंबर में देवउठनी एकादशी, देव दिवाली कब है, जानें इस माह के बड़े व्रत-त्योहार की डेट

Myjyotish Expert Updated 01 Nov 2022 11:00 AM IST
November 2022 Vrat Tyohar: नवंबर में देवउठनी एकादशी, देव दिवाली कब है, जानें इस माह के बड़े व्रत-त्यो
November 2022 Vrat Tyohar: नवंबर में देवउठनी एकादशी, देव दिवाली कब है, जानें इस माह के बड़े व्रत-त्यो - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

November 2022 Vrat Tyohar: नवंबर में देवउठनी एकादशी, देव दिवाली कब है, जानें इस माह के बड़े व्रत-त्योहार की डेट


त्योहारों के अवसर पर दान देने, सत्कर्म करने की जो परंपरा है, उससे सामाजिक ताने-बाने को बनाए रखने में मदद मिलती है । ये त्योहार मनुष्य के जीवन को हर्षोल्लास से भर देते हैं । इन त्योहारों से उसके जीवन की नीरसता समाप्त होती है तथा उसमें एक नवीनता व सरसता का संचार होता है ।

छठ पूजा के समाप्ति के अगले दिन नवंबर का महीना शुरू हो जाएगा. जानते हैं नवंबर माह के व्रत-त्योहारों की लिस्ट.

 छठ पूजा के समाप्ति के अगले दिन नवंबर का महीना शुरू हो जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार अभी कार्तिक माह चल रहा है. नवंबर में देवउठनी एकादशी पर ही श्रीहरि विष्णु का शयनकाल पूर्ण होता और इसी दिन चातुर्मास भी समाप्त हो जाएगा.

जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

नवंबर माह में व्रत-त्योहार के अलावा मांगलिक कार्य के लिए भी शुभ रहेगा. भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के बाद शुभ कार्य विवाह, मुंडन, जनेऊ संस्कार शुरू हो जाते हैं.

नवंबर में कार्तिक पूर्णिमा, बैकुंठ चतुर्दशी के अलावा कई बड़े व्रत-त्योहार आएंगे. इतना ही नहीं ग्रह नक्षत्र के हिसाब से भी यह महीने काफी अहम रहेगा. आइए जानते हैं नवंबर माह के व्रत-त्योहारों की लिस्ट.

नवंबर 2022 के बड़े व्रत-त्योहार 01 नवंबर 2022 (मंगलवार) - गोपाष्टमी

गोपाष्टमी व्रत - नवंबर का महीना गोपाष्टमी व्रत से शुरू हो रहा है. इस दिन गाय और श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है.

02 नवंबर 2022 (बुधवार) - आंवला(अक्षय) नवमी

आंवला नवमी - इस दिन आंवले वृक्ष की पूजा का विधान है. मान्यता है कि आंवले में श्रीहरि विष्णु का वास होता है. इनकी आराधा से मोक्ष प्राप्ति का वरदान मिलता है.

04 नवंबर 2022 (शुक्रवार) - देवउठनी एकादशी, भीष्म पंचक प्रारंभ

देवप्रोबिधनी एकादशी - इस दिन भगवान विष्णु की पूजा कर उन्हें नींद से जगाया जाता है और चातुर्मास खत्म होते हैं.

05 नवंबर 2022 (शनिवार) - तुलसी विवाह, शनि प्रदोष

तुलसी विवाह - इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालीग्राम जी और तुलसी माता का विवाह करया जाता है.वहीं शनिवार का दिन होने से इस दिन शनि प्रदोष भी है.

06 नवंबर 2022 (रविवार) - वैकुण्ठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत

बैकुंठ चतुर्दशी - बैकुंठ चतुर्दशी शिव-हरि के मिलन का दिन है. इस दिन श्रीहरि को 1 हजार कमल के फूलों से पूजा करने पर बैंकुठ प्राप्त होता है.

07 नवंबर 2022 (सोमवार) - देव दिवाली

देव दिवाली -  इस दिन देवता स्वर्ग लोक से उतरकर दीपदान करने पृथ्वी पर आते हैं, इसलिए इसे देव दिवाली कहा जाता है.

मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों 

08 नवंबर 2022 (मंगलवार) - कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती

कार्तिक पूर्णिमा - ये दिन कार्तिक स्नान का आखिरी दिन होता है. कार्तिक पूर्णिमा पर गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है.

11 नवंबर 2022 (शुक्रवार) - सौभाग्य सुन्दरी व्रत

12 नवंबर 2022 (शनिवार) - संकष्टी चतुर्थी

16 नवंबर 2022 (बुधवार) - काल भैरवाष्टमी, वृच्छिक संक्रांति

20 नवंबर 2022 (रविवार) - उत्पन्ना एकादशी

21 नवंबर 2022 (सोमवार) - सोम प्रदोष व्रत

22 नवंबर 2022 (मंगलवार) - माघशीर्ष मासिक शिवरात्रि

28 नवंबर 2022 (सोमवार) - विवाह पंचमी

29 नवंबर 2022 (मंगलवार) - चम्पा षष्ठी

30 नवंबर 2022 (बुधवार) - नंदा सप्तमी
 

ये भी पढ़ें

  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X