Navratri 2022 : नवरात्रि में जलाते हैं अखंड ज्योति तो इन नियमों का जरूर करें प्लान
हिंदू धर्म में नवरात्री का बहुत महत्व है। नवरात्री के समय में मां दुर्गा धरती पर निवास करती है। इस साल नवरात्री 26 सितंबर 2022 दिन सोमवार से शुरू हो रहा है और 5 अक्टूबर 2022 दिन बुधवार को खत्म हो रहा है।
नवरात्री में मां दुर्गा के भक्त अखंड ज्योति जागृति करते है। ऐसे माना जाता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। देवी मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्त की सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। अखंड ज्योति जलाने के भी कुछ नियम होते है। जो हमें उसी नियम का पालन करना चाहिए। आइए इसके बारे में कुछ जरूरी बातें जानते हैं।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
नवरात्री का नौ दिन मां दुर्गा के अलग–अलग रूपों को समर्पित है। नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए बहुत से लोग उपवास रखते हैं। नवरात्री के समय पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करते हैं। इस दौरान बहुत से लोग अखंड ज्योति भी जलाते हैं। ऐसा माना जाता कि अखंड दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना चाहिए।
नवरात्र बहुत पवित्र त्योहार मना जाता है। पूरे नवरात्र में व्यक्ति को मन और तन दोनों से ही पूरी तरह स्वच्छ रहना चाहिए। इसमें अखंड दीपक साफ हाथों से छुना चाहिए। व्रत कोई भी हो लेकिन नौ दिनों तक ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस दौरान केवल सात्विक भोजन ही करें। जब नवरात्री के नौ दिन पूरे हो जाएंगे तो अखंड ज्योति दीपक को खुद न बुझाएं उसे अपने आप ही बुझाने दे। क्योंकि हिंदू धर्म में दीपक को खुद बुझाना अशुभ माना जाता है।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
नवरात्री में जिस भी मां दुर्गा के भक्त के घर में अगर अखंड ज्योति दीपक जल रहा है, तो एक बात का ध्यान रखें कि दीपक बिना बुझे नौ दिनों तक जलता रहे। रूई की बाती का इस्तेमाल करने की बजाए कलावे की बाती का इस्तेमाल करें। दीपक को ऐसी जगह रखें जहां हवा और पानी ना पहुंचे। मां दुर्गा के आशीर्वाद से अखंड ज्योति दीपक पूरे नौ दिन जल जायेंगे। दीपक में घी या तिल का तेल डालते रहें। कुछ समय पर दीपक के लौ को बढ़ाते रहें ताकी ये बुझे नहीं।
नवरात्री के समय में सब लोग अपनी सुविधा के अनुसार दीपक जलाएं है। तात्पर्य कोई मिट्टी का दीपक जलता है तो कोई पीतल का दीपक जलता है। आप कोई भी दीया इस्तेमाल करें बस इस बात का ध्यान रखें कि दीया कहीं से टूटा हुआ न हो। दीपक को जलाकर कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। हमेशा दीपक को थाली या चौकी पर ही रखें।
दीपक बुझे नहीं इसके लिए आप जालीदार या कांच से बनी चिमनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। रात को सोने से पहले दीपक में घी और तेल डालकर ही सोएं। इसे बार-बार बदलना नहीं चाहिए। क्योंकि अखंड ज्योति को बुझाना शुभ नहीं माना जाता है।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी