Navratri 2022: राशि के अनुसार इस नवरात्रि में मां दुर्गा को क्या अर्पित करें?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार नवरात्रि के दौरान अपनी राशि के अनुसार चीजें चढ़ाने से शांति, समृद्धि और खुशी मिलती है. शक्ति, वीरता और निडरता के प्रतीक के रूप में मां दुर्गा की पूजा करते हैं. नवरात्रि बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है.
यह महिषासुर पर देवी दुर्गा की जीत का जश्न मनाता है. यह स्त्रीत्व की शक्ति का समय होता है इन नौ रातों में मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा की जाती है. भक्त माँ के सम्मान में अनुष्ठान, उपवास और नृत्य करते हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार नवरात्रि के दौरान अपनी राशि के अनुसार चीजें चढ़ाने से शांति, समृद्धि और खुशी मिलती है.
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
मेष राशि
लाल रंग मां दुर्गा को प्रिय है. साथ ही, मंगल मेष राशि का स्वामी ग्रह है. यह लाल रंग को आपके लिए बेहद भाग्यशाली रंग बनाता है. इस प्रकार, माँ शक्ति को लाल गुड़हल, फल और वस्त्र अर्पित करने से आशीर्वाद प्राप्त होता है.
वृषभ राशि
इस नवरात्रि में वृष राशि वालों को देवी दुर्गा को गेंदा, हलवा, खीर और गुलाब का फूल चढ़ाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए.
मिथुन राशि
मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है. इसलिए हरा रंग इनके जीवन में सकारात्मकता लाता है. इस नवरात्रि में हरे रंग को अर्पित करके देवी का आशीर्वाद ग्रहण किया जा सकता है.
कर्क राशि
इस राशि पर चंद्रमा का अधिपत्य है, इसलिए नवरात्रि पर श्वेत रंग का शाकाहारी भोजन और चांदी में लिपटी मिठाई का भोग लगाना चाहिए.
सिंह राशि
सिंह का प्रतिनिधित्व देवी दुर्गा के वाहन सिंह द्वारा किया जाता है. नवरात्रि में, इस राशि वालों को बूंदी के लड्डू, स्वर्ण और लाल गुड़हल माता को अर्पित करने चाहिए.
कन्या राशि
कन्या राशि होने के कारण इस नवरात्रि देवी दुर्गा को हरे रंग के साथ हरें रंग के कंगन अर्पित करने चाहिए. देवी के चरणों में फल, फूल इत्यादि चढ़ाने से सफलता और शांति की प्राप्ति होगी.
तुला राशि
तुला राशि वालों को इस नवरात्रि में लाल और सफेद फूलों को अर्पित करना चाहिए. सफेद साबूदाने का हलवा, और लाल चुनरी देवी को प्रसन्न करने हेतु अर्पित करें.
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को देवी को लाल रंग के फूल विशेष रुप से अर्पित करने चाहिए. इसके साथ गुड़ का भोग अवश्य लगाना चाहिए.
धनु राशि
धनु राशि वालों को पीले या सुनहरे रंगों का उपयोग पूजा में करना चाहिए. नवरात्रि के लिए पीले फूल, तेल और कपड़ा देवी को अर्पित करना शुभदायक होता है.
मकर राशि
मकर राशि वालों को नीले रंग के वस्त्र एवं पुष्प देवी को अर्पित करने चाहिए. माता का आसन नीले रंग की सजावट और कपड़ों से भी सजा सकते हैं.
कुंभ राशि
देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नीले फूल अर्पित करना तथा सूखे मेवों का भोग लगाना शुभदायी होता है. नवरात्रि में ऐसा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और अच्छा स्वास्थ्य मिलता है.
मीन राशि
नवरात्रि पर मीन राशि वालों को अपनी राशि के अनुसार पिस्ता, मिठाई, चुनरी और पीले फूल चढ़ा कर देवी को प्रसन्न करना चाहिए.
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी