Kharmas 2022: 16 दिसंबर से शुरू होगा खरमास, जानें इस दौरान क्या करें क्या नहीं
हिंदू धर्म में खरमास के महीने में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक जब सूर्य धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब से खरमास शुरू हो जाता है। ये खरमास का महीना पूरे एक महीने तक चलता है। इस महीने में विवाह , मुंडन संस्कार,गृह प्रवेश आदि कोई भी शुभ काम करना वर्जित माना गया है। 16 दिसंबर 2022 से खरमास शुरू हो रहा है।
सूर्य देव 16 दिसंबर 2022 से 14 जनवरी 2023 तक धनु राशि में रहेंगे फिर इसके बाद 15 जनवरी 2023 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। तब जाकर खरमास का महीना समाप्त होगा। आइए जानते है की खरमास के महीने में कौन से कार्यों को करने की मनाही है।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
खरमास में भूलकर भी न करें ये कार्य
खरमास के महीने में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्यों के मुहूर्त नहीं होते है,तो आप शादी विवाह, जनेऊ संस्कार,मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश ये शुभ कामों को करने से बचे।
माना जाता हैं कि खरमास के महीने में नया वाहन या नया घर नहीं लेना चाहिए। और ना ही आप नए घर की बनवाने की शुरुआत कर सकते है।
खरमास के महीने में अपने घर की लक्ष्मी बेटी बहु को विदा नहीं किया जाता है।
इस महीने में आप कोई नया व्यापार की शुरुआत नहीं कर सकते है। क्योंकि खरमास का महीना किसी भी अच्छे काम के लिए अशुभ माना गया है।
ज्योतिषों का मानना है की खरमास के महीने व्यक्तियों को तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
खरमास में कर सकते है ये कार्य
खरमास के महीने में सूर्य देव की विशेष पूजा करें। इस एक महीने में प्रतिदिन सुबह उठकर स्नान करके सूर्य देव को अर्घ्य दें। ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती हैं।
यदि किसी व्यक्ति के कुंडली में बृहस्पति धनु राशि में है,तो ऐसे में प्रेम-विवाह किए जा सकते हैं।
खरमास के महीने आप अपने पितर को प्रसन्न करने के लिए पितरों का तर्पण या श्राद्ध किया जा सकता हैं।
जरूरतमंदों को आप अपनी क्षमता के अनुसार दान पुण्य करें। खरमास के महीने ऐसा करना अच्छा माना जाता है।
खरमास के महीने में सूर्य देव के अलावा आदि नारायण श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करें।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी