Karwa Chauth Zodiac : अपनी राशि के अनुसार चुनें रंग अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद होगा पूर्ण
इस साल करवा चौथ 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं. रंगों का उपयोग सभी धर्मों में विशेष स्थान रखता है. हिंदू धर्म में तो हम त्यौहार किसी रंग से जुड़ा. इन सभी के मध्य कुछ त्यौहार ऎसे हैं जिनमें रंगों का विशेष स्थान है. इन्ही में जब बात आती है करवा चौथ की तब तो विशेष रुप से लाल रंग के साथ अन्य रंगों की बहार हर ओर देखने को मिलती है.
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
इस समय चटक रंगों का उपयोग बहुत ही अधिक शुभ माना गया है. यह रंग सौभाग्य का प्रतिक रुप में स्थान पाते हैं. आइये जानते हैं की इस बार करवा चौथे पर हम किन रंगों का उपयोग करके शुभता में वृद्धि कर सकते हैं. प्रत्येक राशि के लोगों को किन रंगों का चुनाव करना चाहिए और उनसे बचना चाहिए
मेष राशि
मेष राशि के लिए लाल रंग को सदैव ही शुभ एवं समृद्धि का कारक माना गया है. सौभाग्यवति स्त्रियों के लिए यह रंग उनकी जीवन शक्ति एवं प्रसन्नता का रंग भी होता है तो इस साल करवा चौथे के शुभ अवसर पर लाल रंग आपके लिए एकदम सही होगा.
वृष राशि
वृष राशि के लिए चटक रंगों में गुलाबी रंग की आभा अत्यंत शुभदायक होती है. है, यह रंग, प्रेम , आत्मविश्वास, सकारात्मकता और सौभाग्य का प्रतीक है. इसलिए इस बार पिंक रंग को जरुर शामिल करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए करवा चौथ के शुभ अवसर पर हरा रंग अत्यंत ही शुभदायक होगा. यह दुर्गा को अत्यंत है इसलिए मिथुन राशि के लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए लाल रंग, पीला रंग अत्यंत शुभ दायक होते हैं. इसलिए करवा चौथे के शुभ दिन में इन रंगों को जरुर शामिल करना चाहिए.
सिंह राशि
सिंह का प्रतिनिधित्व सूर्य करता है. सिंह राशि के लिए पितांबरी रंग, लाल रंग अत्यंत शुभदायक होता है. यह रंग उर्जा एवं प्रेम का प्रतिक बन कर आपके रिश्ते को शुभ बनाते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को इस करवा चौथ पर नीला और हरा रंग पहनने की सलाह दी जाती है. यह रंग खुशी और आनंद का रंग बनकर रिश्ते को मधुर बनाता है.
तुला राशि
तुला राशि वालों को इस करवा चौथ पर महरुन, गुलाबी रंग पहनना चाहिए. यह रंग जीवन को प्रेम और खुशी से भर देने वाले होंगे.
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए केसरिया रंग और लाल रंग बहुत ही शुभ होंगे. यह रंग रिश्ते में प्रेम और खुशी का प्रतिनिधित्व करते हैं.
धनु राशि
धनु राशि के लिए पीले रंगों का चयन अत्यंत शुभ होगा. यह रिश्ते में कोमलता, ईमानदारी, शांति को उत्पन्न करने वाला होगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों को करवा चौथ के अवसर पर फ़िरोज़ा या नीला रंग पहनना चाहिए.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को करवा चौथ पर बैंगनी और लैवेंडर रंग अच्छा होता है. यह रिश्ते में उत्साह एवं प्रेम को बढ़ाने वाला होगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों को करवा चौथ के शुभ अवसर पीले, केसरिया रंगों का उपयोग अवश्य करना चाहिए.
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी