Karwa Chauth 2022 : खानेपीने की वो चीजें जिन्हें सरगी में नहीं करना चाहिए शामिल
इस साल करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं 13 अक्टूबर 2022 दिन गुरुवार को रखेंगी। महिलाएं कई दिनों पहले से ही इस व्रत की तैयारियां शुरू कर देती हैं। देखा जाए तो देवउठनी एकादशी तक सारे पर्व धूमधाम से मनाए जाते हैं।
करवा चौथ व्रत में सरगी की परंपरा का विशेष स्थान है। सरगी वो होता है जिसमें सास अपनी बहू को सुहाग का सारा सामान , फल, मिठाई देकर सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद देती हैं। और जो सास देती है वही सब खा कर व्रत रहते।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
करवा चौथ के दिन सरगी सुबह-सुबह यानी 4 बजे तक खाने का नियम होता है लेकिन कुछ लोगों को पता नहीं होता है की सरगी करते समय क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। महिलाएं सरगी करते समय बहुत ध्यान रखती है। आइए जानते है की सरगी करते समय हम किन चीजों को शामिल नहीं कर सकते है।
प्रोबायोटिक्स ड्रिंक
ऐसा मानना है की जब आपको निर्जला व्रत रहना है तो आपको ऐसी चीजें नहीं पीना चाहिए जिसमें प्रोबायोटिक तरीकों से बनाई गई हो। प्रोबायोटिक तरीकों से बनी हुई चीजें पीने से पेट में गैस की समस्या आ जाती है। तो भूल कर भी आप इस दिन इन से बनी हुई चीजों का सेवन ना करें।
हाई शुगर
सरगी की थाल जब सास देती है तब उसमें खीर भी होती है। लेकिन उस खीर में चीनी नही होता है। क्योंकि करवा चौथ व्रत के सरगी में चीनी वाले खीर को शामिल नहीं किया जाता है। आप सिर्फ दूध वाले खीर बना सकते है। आप व्रत की शुरुआत में खीर खाना चाहती है।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
सरगी की बैलेंस थाली
कई लोग सरगी में नमक नहीं शामिल करते है। वो सिर्फ फलहारी पर ही रह जाते है। लेकिन कई लोग सरगी में पूरी थाली लगाते है। जैसे वो सेंधा नमक से बनाई गई सब्जी , चावल और सलाद ये सारी चीजें खाकर व्रत रहते है। आप चाहे तो गर्म दूध का भी सेवन कर सकते है।
पौष्टिक आहार
करवा चौथ वाले दिन आप जो भी सरगी में खाए पौष्टिक खाए। ऐसा कुछ ना खाएं जिसकी वजह से आपकी तबियत खराब हो जाए। जिसकी वजह से आप व्रत नहीं रह पाएंगी।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी