Kartik Purnima 2022 Snan: कार्तिक पूर्णिमा पर इन 4 चीजों को पानी में डालकर करें स्नान, चमक उठेगा भाग्य
ऐसी मान्यता हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन सच्चे मन से पूजा पाठ करने से सारे पाप नष्ट हो जाते है। और पुण्य की प्राप्ति मिलती है। क्योंकि कार्तिक पूर्णिमा का माह भगवान विष्णु का होता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर 2022 को रखा जाएगा।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
ऐसी मान्यता है की इस दिन अगर किसी नदी में स्नान करना संभव न हो तो घर में नहाने से पहले पानी में किसी पवित्र नदी का जल पानी में मिला कर स्नान करें। ये इसलिए किया जाता है की पवित्र नदी के पानी से स्नान करने से किए गए पाप कर्म खत्म हो जाते है।
पवित्र नदियों, कुंडों में स्नान करके भगवान श्री हरि का जप, तप, ध्यान, पूजन आदि किया जाता है। इस दिन आप अपनी क्षमता के अनुसार दान पुण्य भी करें। इस दिन दान पुण्य का भी महत्व है। ऐसा करने से हमें जीवन में आर्थिक लाभ मिलता है। आइए इस बात पर गौर करते है।
इलायची – केसर
इलायची और केसर सिर्फ खाने में नहीं बल्कि और भी चीजों में इसका उपयोग किया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन इसके उपाय से घर की नकारात्मकता ऊर्जा खत्म हो जाएगी और बहुत जल्द ही बुरा वक्त समाप्त हो जाता है।
यदि आप कोई शुभ काम करना चाहते है और उसमें बाधा उत्पन्न हो रहा है तो आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन पानी में पवित्र नदी के जल के साथ 2 इलायची और थोड़ी सी केसर मिलाकर स्नान करें। श्री हरि की कृपा आप पर बहुत जल्द होगी। ऐसा कहा जाता है की केसर डालकर स्नान करने से सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
दूध
दूध से कई चीजों का उपाय किया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पानी में दूध मिलाकर नहाने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है साथ ही शारीरिक दूर्बलता दूर हो जाती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का निवास होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप दिन भर श्री हरि का जब करते है। ऐसा करने से पालनहारी श्री हरि आप पर बहुत प्रसन्न होते है। इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ भी करें।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
हल्दी
हल्दी बहुत ही कारीगर चीज है। ये पीले रंग लिए हुए होता है। सबसे अहम बात हल्दी भगवान विष्णु को अति प्रिय है। अगर आपका विवाह संबंधी कोई समस्या चल रहा है तो आप कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन स्नान के पानी में चुटकी सा हल्दी मिला कर नहाने से विवाह संबंधी समस्या दूर हो जाती है।
अगर दूसरे दृष्टिकोण से देखा जाए तो एंटीसेप्टिक होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस हल्दी के उपाय करने से भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।
काला तिल
कार्तिक पूर्णिमा पर काला तिल पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए क्योंकि इस दिन नहाने वाले पानी में काला तिल डालकर नहाने से आर्थिक संबंधी समस्या दूर हो जाती है। इस उपाय को करने से व्यक्ति का भाग्य बहुत अच्छा होता है। और उसके आस पास दरिद्रता का निवास भी नहीं होता।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी