Kartik Purnima 2022 : कार्तिक पूर्णिमा पर आखिर किस उपाय से पूरी होगी आपकी मनोकामना
हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत महात्म है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन दान के लिए सबसे फलदायी दिन माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 7 नवंबर 2022 दिन सोमवार को पड़ रहा है। कार्तिक मास के दिन भगवान विष्णु , चंद्र देव , और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में कभी धन–धान की कमी नहीं होती है।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की विशेष पूजा का विधान है। कार्तिक मास के दिन पूजा करने से जीवन में आए दुःख -दुर्भाग्य को दूर करता है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार गरीब लोगों को भोजन और कपड़े दान करता है।
इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से पूजा करता है , उसके जीवन से जुड़ी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। कार्तिक माह के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने का बहुत महत्व है। आइए इनसे जुड़ी कुछ बाते जानते है।
कार्तिक पूर्णिमा पर दें चंद्रमा को अर्घ्य
कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा करना चाहिए। इस दिन शाम के समय में शाम के पूजा करके के चंद्र देव को अर्घ्य देते है। ऐसी मान्यता है की अगर किसी भी व्यक्ति के कुंडली में चंद्र दोष है तो वो इस दिन शाम के समय में चंद्र देव को एक पूजा की लोटिया में दूध, अक्षत और गंगाजल मिलाकर अर्घ्य देने से कुंडली दोष और कई तरह की परेशानियां दूर हो जाती है। चंद्र देव को अर्घ्य देते समय व्यक्ति को ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः अथवा ॐ सों सोमाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते है।
कार्तिक पूर्णिमा पर करें गंगा स्नान
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा जी में स्नान करने के विशेष महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन जिस भी व्यक्ति की कुछ भी मनोकामना होती है , तो वो इस दिन गंगा जी स्नान करता है तो उसकी सारी मनोकामना पूर्ण होती हैं। अगर आप नदी घाट में स्नान नहीं कर पाएं तो , आप अपने नहाने वाले पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकती है।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
दीपदान से दूर होंगे दु:ख
कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान का बहुत महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्यक्ति घर के बाहर या फिर गंगा नदी के किनारे दीपक जलाने का बहुत महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर ऐसी मान्यता है की इस दिन जो भी व्यक्ति अपने घर के बाहर शुद्ध घी का दीपक जलता है , उसके घर में उस दिन से देवी देवताओं का वास होता है। और इस उपाय को करने से ईश्वर का सदैव हम पर कृपा बनी रहती है।
विष्णु पूजा से पूरी होगी मनोकामना
हर व्यक्ति चाहता है की उस पर माता लक्ष्मी और नारायण की कृपा बनी रहे । उसके लिए वो कई उपाय भी करता है। आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए पीला पुष्प, हल्दी और केसर अपर्ति करके विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।
कार्तिक पूर्णिमा का महाउपाय
अगर किसी के वैवाहिक जीवन में उथल पुथल मचा है , तो वो कार्तिक पूर्णिमा के दिन एक साथ मिलकर चंद्र देव की पूजा करें और मान्यता है कि इस दिन पति पत्नी दूध में शहद डालकर चंद्र देव को अर्घ्य दे कर उनसे अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने की प्रार्थना करें।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी