myjyotish

6386786122

   whatsapp

8595527218

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

Home ›   Blogs Hindi ›   Kaal Bhairav Jayanti 2022: On Kaal Bhairav Jayanti, do this work according to zodiac sign, enemies will be def

Kaal Bhairav Jayanti 2022 : काल भैरव जयंती पर राशि अनुसार करें ये काम, शत्रु होंगे पराजित, मिटेंगे कष्ट

Myjyotish Expert Updated 17 Nov 2022 12:40 PM IST
Kaal Bhairav Jayanti 2022 : काल भैरव जयंती पर राशि अनुसार करें ये काम, शत्रु होंगे पराजित, मिटेंगे क
Kaal Bhairav Jayanti 2022 : काल भैरव जयंती पर राशि अनुसार करें ये काम, शत्रु होंगे पराजित, मिटेंगे क - फोटो : google

Kaal Bhairav Jayanti 2022 : काल भैरव जयंती पर राशि अनुसार करें ये काम, शत्रु होंगे पराजित, मिटेंगे कष्ट


हिंदू धर्म में काल भैरव भगवान शिव का पांचवा रूप माना गया हैं। इस साल काल भैरव जयंती 16 नवंबर 2022 को है। इनकी पूजा करने से मृत्यु का भय दूर हो जाता है। और मानव को कष्टों से मुक्ति मिलती हैं।

मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों 

काल भैरव जयंती को काल भैरव अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों में काल भैरव जयंती पर राशियों  के लिए विशेष उपाय बताए गए है। अगर वो इस उपाय को करते है तो उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति होगी।

काल भैरव जयंती पर राशि अनुसार उपाय

मेष 
मेष राशि वाले को काल भैरव जयंती के दिन कुछ उपाय करने से उन्हें आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलेगी। इस राशि वालो को इस दिन बेलपत्र पर लाल चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर पूर्व की ओर मुख करके शिवलिंग पर चढ़ाएं। ये बहुत ही फलदाई होगा।

वृषभ 
वृषभ राशियों वाले व्यक्ति को इस दिन सुबह उठकर स्नान करके बाबा भैरव नाथ के मंदिर जाकर काल भैरवाष्टक का पाठ  करें। मान्यता है की इस दिन पाठ करने से किसी भी प्रकार की बुरी शक्तियां आसपास भी नहीं आती है।

मिथुन 
मिथुन राशि वाले लोग के वैवाहिक जीवन में अगर अन बन चल रहा है तो वो काल भैरव जयंती के दिन पांच या सात नींबू की माला बनाकर काल भैरव बाबा को चढ़ाएं। आपके ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुखमय और मधुरता बनी रहेगी। इसके साथ ही इस उपाय से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करेगी।

कर्क 
कर्क राशि वाले लोग काल भैरव जयंती के दिन काल भैरव बाबा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। और नमन करते हुए ॐ कालभैरवाय नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपके शत्रु आपसे दूरी बना लेंगे और ग्रह संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है।  

सिंह 
सिंह राशि वाले लोग काल भैरव जयंती के दिन दीन दुखियों को गर्म कपड़े, गेंहू और कंबल दान करें। ऐसी मान्यता हैं की इस दिन ये उपाय करने से व्यक्ति को रोगों से मुक्ति मिलती है। 

कन्या 
भूत,प्रेत एवं ऊपरी बाधाओं से परेशान हैं तो कन्या राशि के लोग इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करें और शिवलिंग के सामने बाबा भैरव का ध्यान करके श्री भैरव स्तुती का पाठ करें।

जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

तुला 
तुला राशि वाले इस दिन काल भैरव बाबा को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें। मान्यता है की ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। 

वृश्चिक 
काल भैरव जयंती के दिन वृश्चिक राशि वाले लोग भैरव चालीसा का पाठ करें। मान्यता है की ऐसा करने से आप अपने दुश्मनों पर विजय पा सकते है। 

धनु 
धनु राशि वाले लोग मनवांछित फल पाने चाहते है तो वो काल भैरव जयंती के दिन अबीर, गुलाल, चंदन, गुग्गल से बाबा भैरव  की आराधना करनी चाहिए। इन सब से वो बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं।

मकर 
मकर राशि के स्वामी शनि देव होते हैं। और इनकी जिस भी व्यक्ति पर कृपा हो जाए तो वो हर क्षेत्र में बलवान बना देते है। शनि और काल भैरव दोनों की कृपा के लिए मकर राशि वाले काल भैरव जयंती पर काले कुत्ते को मीठी रोटी और गुड़ के पुए खिलाना चाहिए। व्यक्ति के ऐसा करने से मानसिक, शारीरिक और  आर्थिक समस्याओं से राहत मिलती है।

कुंभ 
कुंभ राशि वाले लोग काल भैरव जयंती के दिन नीले रंग के फूले से भैरव बाबा की पूजा करें। ऐसा करने से घर में समृद्धि बनी रहती हैं।

मीन 
काल भैरव जयंती के दिन मीन राशि वाले लोग को बाबा भैरवनाथ की मूर्ति के सामने बैठकर ध्यान पूर्वक ॐ भयहरणं च भैरव: ।। मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है।
 

ये भी पढ़ें


 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support


फ्री टूल्स

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X