Kaal bhairav Jayanti 2022 : काल भैरव जयंती के दिन कर लें ये 5 उपाय, बाबा भैरव होंगे प्रसन्न
हिंदू धर्म में काल भैरव भगवान शिव का पांचवा रूप माना जाता है। इस साल काल भैरव जयंती 16 नवंबर 2022 को है। काल भैरव जयंती को काल भैरव अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। भैरव की पूजा करने से मृत्यु का भय दूर होता है और कष्टों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते है की इस दिन कौन से उपाय करने से जीवन के आई परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
ऐसी मान्यता है की जिस भी काल भैरव के मंदिर में काम से काम लोग आकर पूजा करते है तो वहा उनके जन्म उत्सव की आराधना करना बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस दिन काल भैरव मंदिर में जाकर इनकी पूजा पाठ करके बाबा के सामने दीपक जलाएं और उनसे सुखी जीवन की कामना करें।
बाबा को बहुत जल्द प्रसन्न करना है तो इन्हें भोग में नारियल और जलेबी अर्पित करें। और ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय भी खत्म हो जाता है।
काल भैरव बाबा की सवारी काले रंग का कुत्ते को माना जाता है। तो आप काल भैरव जयंती के दिन खास तौर पर काले कुत्तों को सरसों के तेल में ताजी रोटी बना कर खिलाएं। ऐसा करने से आपकी सफलता में आई रुकावट दूर हो जाएगी।
अगर आपकी अपनी मनोकामना पूर्ण करनी है तो आप काल भैरव जयंती के दिन 21 बेल पत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' महामंत्र लिख कर शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से भय, रोग, दोष समाप्त होगा।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
अगर आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करनी है तो आप कालाष्टमी के दिन स्नान आदि करने के बाद ॐ हं षं नं गं कं सं खं महाकाल भैरवाय नम: मंत्र का रूद्राक्ष माला से पांच माला जाप करें। ऐसा करने से आपके दुश्मन आप पर कभी भी हावी नहीं हो पाएंगे।
वैवाहिक जीवन में कुछ मनमोटाव चल रहा है। कुछ भी सही नहीं है तो इस दिन पति पत्नी दोनों मिलकर शमी वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। और उनसे सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना करें।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी