myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Jyotish Tips: If you want good luck staying in the house, then put these 5 things at the main door.

Jyotish Tips: यदि चाहते हैं घर में रहे गुडलक, तो मुख्य द्वार पर लगाये यह 5 चीजे। 

Myjyotish Expert Updated 11 Mar 2022 12:53 PM IST
यदि चाहते हैं घर में रहे गुडलक, तो मुख्य द्वार पर लगाये यह 5 चीजे। 
यदि चाहते हैं घर में रहे गुडलक, तो मुख्य द्वार पर लगाये यह 5 चीजे।  - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि चाहते हैं घर में रहे गुडलक, तो मुख्य द्वार पर लगाये यह 5 चीजे। 


आप भी चाहते है कि आपके घर में सदा खुशहाली बनी रहे। घर के किसी भी सदस्य को बुरी नज़र न लगे। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो। घर मे हो रहे फालतू खर्चे रुके और धन का संचय हो। घर में सम्पन्नता बनी रहे। आज हम इसी बारे में बात करेंगे। कैसे इन सबकी प्राप्ति होगा। उसके लिए क्या करना होगा। इस लेख में हम आपको ऐसी पांच वस्तुओं के बारे में बतायेंगे जिन्हें मुख्य द्वार पर लगाने से आपको इन सब की प्राप्ति होगी और ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहेगी। 
  • हिन्दू धर्म मे गणेश जी को प्रथम पूजनीय मन गया है। किसी भी पूजा में सबसे पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। यदि आप भी चाहते है कि आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आये तो मुख्य द्वार पर गणेश जी की फ़ोटो लगाये। लेकिन गणेश जी की प्रतिमा लगाने से पहले कुछ बातों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। कहते है गणेश जी की जिस तरफ पीट होती है उस तरफ दरिद्रता आती है वही जिस तरफ उनका पेट होता है उस ओर समनपन्नता आती है। इसलिए जब भी आप अपने मुख्य द्वार पर गणेश जी की फ़ोटो लगाये तो घर के अंदर की तरफ से लगाये। इससे घर में खुशहाली और समनपन्नता बनी रहती है।
  • स्वस्तिक हिन्दू धर्म का एक बहुत ही शुभ चिन्ह है। इसे घर के द्वार पर बनाया जाता है। घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ लाल या पीले रंग के स्वस्तिक बनाये। या फिर बाजार से लाकर चिपकाये। इससे घर के वास्तु और दिशा दोष दूर होते है। वही घर की चौखट के ऊपर नीले रंग का स्वस्तिक लगाने से घर के लोग बुरी नज़र से बचे रहते है।
होली पर बुरी नजर उतारने और बचाव के लिए काली पूजा - 17 मार्च 2022
  • जब भी घर में कोई विशेष पूजा होती है या फिर कोई बड़ा त्योहार होता है तो घर के द्वार पर बंदनवार लगाई जाती है। यह परंपरा काफी समय से चली आ रही है। घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार लगाने से घर के सभी मांगलिक कार्य बिना किसी रुकावट के सकुशल सम्पन्न होते है। वैसे तो आम के पत्तो की बंदनवार सबसे शुभ मानी जाती है परंतु आप अशोक के पत्तो की भी बंदनवार लगा सकते है। यह भी शुभ होती है। ध्यान रहे बंदनवार में लगे पत्ते बिल्कुल साफ हो और उन्हें गंगाजल से शुद्ध किया गया हो। त्योहारों या मंगलकार्य पर बंदनवार तो सभी लोग लगाते है वही यदि आप हर मंगलवार को अपने घर में बंदनवार लगाये तो इससे बहुत ही शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है।
  • कलश बहुत ही शुभ होता है। हर मंगल कार्य में कलश की स्थापना अवश्य की जाती है। कलश धन और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। आध्यात्मिक दृष्टि से यह शुक्र और चंद्रमा का प्रतीक होता है व गणेशजी के स्वरूप में पूजा जाता है। इसलिए मुख्य द्वार पर रोजाना कलश भरकर रखने से गणेश जी की कृपा मिलती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। रोज सुबह स्नान के बाद कलश भरकर रखे। आप चाहे तो तांबे का लोटा भी रख सकते है। आप लोटा या कलश जो भी रखे बस यह ध्यान रखे उसका मुँह चौड़ा हो। उसमें कुछ गुलाब की पंखुड़िया भी डाल दे। घर के मुख्य द्वार पर कलश स्थापित करे। ध्यान से रोजाना कलश का पानी बदलते रहे। इससे सकारत्मक ऊर्जा आपके घर की ओर आकर्षित होगी। आपके घर में सकारात्मकता बनी रहेगी।
होली पर वृंदावन बिहारी जी को चढ़ाएं गुजिया और गुलाल - 18 मार्च 2022
  • चीनी सिक्को का फेंग शुई में काफी महत्व है। कहते है इन्हें लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आकर्षित होती है और घर में धन का संचय बढ़ता है और फालतू खर्चा भी कम होता है। आप भी अपने घर के मुख्य द्वार पर तीन चीनी सिक्के लाल रंग की डोरी में पिरोकर घर के मुख्य द्वार के भीतर के हिस्से की तरफ वाले हैंडल पर बांध कर लटकाये। इससे आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।

अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।
 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X