जानें फरवरी माह में आने वाले विशेष व्रत-त्योहार
फरवरी का महीना बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जा रहे हैं. इस महीने में माघ पूर्णिमा, महाशिवरात्रि, जया एकादशी जैसे कई बड़े व्रत पर्व मनाए जा रहे हैं. पंचांग के अनुसार जानिए फरवरी माह में पड़ने वाले व्रत पर्व.
हिंदू पंचांग के अनुसार साल का दूसरा महीना फरवरी बेहद खास होता है. क्योंकि इस महीने महाशिवरात्रि, जया एकादशीहोलाष्टक, माघ पूर्णिमा, सोमवती अमावस्या जैसे व्रत पर्व पड़ रहे हैं. जानिए फरवरी महीने में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों के बारे में.
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
फरवरी 2023 के व्रत और त्यौहार
1 फरवरी 2023, बुधवार- जया एकादशी, भीष्म द्वादशी
2 फरवरी 2023, गुरुवार- गुरु प्रदोष व्रत
5 फरवरी 2023, रविवार- गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती
5 फरवरी 2023 रविवार- माघ पूर्णिमा व्रत
6 फरवरी 2023, सोमवार- फाल्गुन मास का प्रारंभ
9 फरवरी 2023, गुरुवार- द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
12 फरवरी 2023, रविवार- यशोदा जयंती
13 फरवरी 2023, सोमवार- शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति
14 फरवरी 2023, मंगलवार- जानकी जयंती
17 फरवरी 2023 शुक्रवार- विजया एकादशी
18 फरवरी 2023 शनिवार- महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
20 फरवरी 2023 सोमवार- फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या
21 फरवरी, मंगलवार- फुलैरा दूज
23 फरवरी 2023, गुरुवार- विनायक चतुर्थी
25 फरवरी, शनिवार- स्कंद षष्ठी
27 फरवरी 2023 सोमवार- होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
जया एकादशी 2023
माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ ही व्रत रखने का भी विधान है.
माघ पूर्णिमा व्रत
माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा, माघी पूर्णिमा जैसे नामों से जाना जाता है. इस दिन पवित्र नदी में स्नान के अलावा दान करना भी शुभ माना जाता है. मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु गंगा में निवास करते हैं. इसलिए इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी पापों और रोगों से मुक्ति मिलती है.
महाशिवरात्रि 2023
शिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ रही है. इसे महाशिवरात्रि कहते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह महाशिवरात्रि के दिन हुआ था. इस वजह से इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी