Diwali Decoration : दिवाली पर मेन गेट की शोभा बढ़ाएंगे ये आइटम, घर को मिलेगा नया लुक
इस साल दीपावली 24 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को पड़ रहा है। दीपावली की रौनक अभी से घरों में दिखाना शुरू हो गया है। सब अपने घरों को सुंदर तरीके से सजाते है। इसकी वजह से लोगों में काफी व्यस्तता भी बड़ जाती है।
घर की सजावट करने के समय वो सबसे ज्यादा फोकस मेन गेट पर करते है। उसको सजाने के लिए वो कई तरह के लाइट, रंगोली, झालर, और फूलों से मेन गेट को सजाते है। आइए जानते है की दीपावली के दिन आप अपने मेन गेट को कैसे सजा सकते है।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
रंगोली
त्योहारों पर रंगोली बनाने की परंपरा बहुत पुरानी है। और जब दीपावली त्योहार की हो तो रंगोली हर घरों के मेन गेट पर तरह–तरह के दिखने को मिलते है। दीपावली में जब मेन गेट पर रंगोली बनाएं तब माता लक्ष्मी के चरण भी बना सकते है।
इसके पीछे की मान्यता है की इस दिन माता लक्ष्मी हर घरों में आती है , और अपने चरण के चिन्हों को देखकर बहुत खुश होती है। आप चाहे तो फूलों की पंखुड़ियों से और खूबसूरत रंगों का इस्तेमाल करके और भी सुंदर रंगोली बना सकते हैं। इसके अलावा आप रंग बिरंगी दीयों से भी सजावट कर सकते हैं।
हुला हूप विंड चैन
हुला हूप विंड चैन वैसे भी घर में लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। और जब बात घर की सजावट की हो तो आप विंड चैन का इस्तेमाल कर सकते है। आप विंड चैन से घर में कई तरीकों से सजावट कर सकते है। जैसे आप विंड चैन में फेयरी लाइट लगा सकते हैं। हुला हूप विंड चैन पर लाइट लगाने में भी आसानी होती है।
लाइट जार
आज कल बाजारों में कई तरह के लाइट जार आ गए है। आप मेन गेट को और भी सुंदर बना सकते है। आप अपने मेन गेट के दोनों साइड लाइट जार लगा सकते है।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
आप एक कांच के जार में फेयरी लाइट रखकर मेन गेट के दोनों साइड टांग दे या रख भी सकते हैं। आप चाहे तो लाइट जार को रंगोली के साइड में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर का में गेट बहुत सुंदर लगेगा।
उर्ली बाउल
दीपावली में घर की सजावट उर्ली बाउल से बहुत सुंदर लगते है। आप मेन गेट पर उर्ली बाउल को रख सकते है। अगर आपको बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है तो आप घर पर भी बना सकते है।
उर्ली में पानी भरकर इसमें गुलाब की पंखुड़ियां या अन्य रंगों के फूल डालकर इसमें अरोमा कैंडल्स रख दें। ऐसा करने से आपके घर की खूबसूरती तो बड़ेगी ही साथ ही आपका घर सुगन्धित भी होगा।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी