दीपावली के पहले का दिन धनतेरस का दिन होता है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को पड़ रह है। इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पूजा की जाती है। हिंदू धर्म के मन्यताओं के अनुसार पंच महापर्व दीपावली की शुरुआत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानि धनतेरस से होती है।
धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर और आरोग्य के देवता धनवंतरी की पूजा होती है। धनतेरस के दिन इनकी पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन चाहे व्यवसायी वर्ग हो या फिर घर की पूजा सब लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने धनतेरस के दिन विशेष पूजा करते है। धनतेरस के दिन ऐसी मान्यता है की इस दिन सोना, चांदी,बर्तन या फिर नया वाहन खरीदना बहुत शुभ माना जाता हैं।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
इस दिन लोग अपनी क्षमताओं के अनुसार समान खरीदते है। धनतेरस के दिन सभी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए कई उपाय करते है। आइए हम जानते है की धनतेस के दिन कैसे मां लक्ष्मी की पूजा करें की उनकी कृपा सदा बनी रहे। कुछ छोटे–छोटे उपायों पर भी गौर करते हैं।
झाडू़ लाती है गुडलक
ऐसी मान्यता है की धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते है। झाड़ू खरीदने के बाद उसकी पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है की धनतेरस के दिन दिन झाड़ू खरीदने से घर की दरिद्रता दूर हो जाती हैं।
वस्त्र दान है महादान
अपनी क्षमता के अनुसार धनतेरस के दिन जरूरतमंदों को दान देना अच्छा होता है। वैसे भी हिंदू धर्म के अनुसार किसी भी तीज त्यौहार में गरीबों को दान करने का महत्व है। धनतेरस के दिन वस्त्रों को दान करने से मां लक्ष्मी की रहती है। कहते है की वस्त्रों को दान करने से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती है। इनकी कृपा हो जाए तो कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
लोहा खरीदने से बचे
धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदना शुभ होता है लेकिन बहुत लोगों को पता नहीं होता है की इस दिन कुछ चीजों को नहीं खरीदते है जैसे की लोहा। धनतेरस के दिन लोहा खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन कांच, चीनी मिट्टी का सामान और लोहे के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
उधार का लेन-देन अशुभ
धनतेरस के दिन किसी को भी एक पैसा का उधारी ना दे। क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है। अगर आपको पैसों का लेन देन करना है तो धनतेरस के एक दिन पहले ही पैसों का लेन देन कर ले। धनतेरस पर धन के लेन-देन से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। जिससे व्यक्ति की अर्थिक वृद्धि रुक जाती है और उसके पास धन नहीं रुकता है।
आरोग्य के लिए करें ये उपाय
धनतेरस के दिन सिर्फ धन प्राप्ति के लिए उपाय नहीं किए जाते है बल्कि इस दिन व्यक्ति आरोग्य रहे इसके भी उपाय किए जाते है। ऐसी मान्यता हैं कि धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन उनका आशीर्वाद पाने के लिए विशेष रूप पूजा किया जाता है, और साथ ही यम देवता के नाम अपने घर के बाहर चौमुखा दीपक जलाने का विधान है।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी