Dhanteras 2022 : धनतेरस की पूजा के अचूक उपाय, जिसे करते ही भर जाता है धन का भंडार
इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को पड़ रहा है। हिंदू धर्म में कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन हिंदू धर्म के अनुसार कुछ नए समान खरीदते है। धनतेरस की दिन धन के देवता कुबेर की विधिवत पूजा की जाती है।
धन के देवता कुबेर के साथ अरोग्य के देवता धन्वंतरि की भी पूजा होती है। धन्वंतरि देव को लेकर ऐसी मान्यता है की धनतेरस के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। तो इस दिन अच्छे चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी, गहनें, बर्तन और अपनी क्षमता से नया वाहन ही खरीदना चाहिए।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर , धन्वंतरि देव और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व है। धन्वंतरि को भगवान विष्णु का अवतार और आयुर्वेदिक चिकित्सा का देवता भी माना जाता हैं। धनतेरस के दिन सब अपने घरों में माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा पाठ करते है , तो आइए जानते है इस दिन कैसे पूजा करें की माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहे।
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए श्री गणेश के साथ माता लक्ष्मी , धन्वंतरि देव , कुबेर और यमराज की पूजा करनी चाहिए और यम देवता से प्रार्थना करें की जीवन मरण की इस चक्र से मुक्ति दे। माता लक्ष्मी से कामना करें की धन धान के साथ हमारे घर विराजे।
ऐसी मान्यता है की अगर आपको अपनी कामना ( धन धान की पूर्ति )को पूरा करना है तो आप धनतेरस के दिन अपने घर 13 दीपक जलाएं। ये परंपरा आज भी कई घरों में निभाई भी जाती है। दीपावली के त्योहार के दिन दियो से अपने–अपने घरों को सजाया जाता है। तो इसलिए धनतेरस के दिन दीपों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन दीपक जलाने से व्यक्ति से जुड़े सभी दोषों का अंत हो जाता है।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
मान्यता है कि धनतेरस पर कुबेर की पूजा से पैसों की किल्लत दूर होती है और दरिद्रता का नाश होता है। धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर के श्री यंत्र की विधिवत पूजा करके उसको अपने घर के मंदिर में रखकर नियमित पूजा करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आपका धन भंडार कभी खाली नहीं होता है। इसलिए धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर की पूजा का महत्व है।
धनतेरस के दिन अगर आपको माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो दक्षिणावर्ती शंख की विधिवत् पूजा करनी चाहिए। दक्षिणावर्ती शंख को मां लक्ष्मी का ही एक स्वरूप माना गया है। क्योंकि ये शंख माता के हाथों में सदा रहती है। धनतेरस के इस शंख की पूजा करने से जीवन से जुड़ी पैसों की समस्या दूर हो जाती है। तो आप धनतेरस के दिन दक्षिणावर्ती शंख के साथ माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करें।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी