Christmas 2022: क्रिसमस के रंग; त्योहार के दौरान अलग-अलग रंगों का महत्व
क्रिसमस के पर्व पर क्रिसमस ट्रि को सजाने की परंपरा बहुत पुराने समय से चली आ रही है. क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है जिसे पूरी दुनिया में ही खुशी ओर प्रेम के प्रतीक के रुप में लोग मनाते हैं. यह समय यीशु मसीह के जन्म की याद दिलाता है. यह छुट्टियों के मौसम की शुरुआत का भी प्रतीक है.
लोग त्योहार को चिह्नित करने के लिए क्रिसमस ट्री और अपने घरों को सजाते हैं. एक क्रिसमस ट्री को कई तरह की चीजों से सजाया जाता है जिसमें घंटियों, गेंदों, सितारों, धनुषों और अन्य सजावटी सामान उपयोग में लाया जाता है. क्रिसमस ट्री में उपहार पेड़ के नीचे रखे जाते हैं, क्रिसमस का समय एक दूसरे के साथ समय बिताने और प्रेम को जताने का समय होता है. इस समय हर रंग अपने आप में एक पुरी कहानी कहता है.
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
इनमें उपयोग होने वाली हर चीज एवं प्रत्येक सामान की क्रिसमस के लिए विशेष महत्ता है. इसी प्रकार रंगों का भी त्योहार से संबंध है. उत्सव में लाल, हरा, गोल्डन और सफेद रंग का उपयोग बहुत होता है. यह सभी रंग अपना विशेष महत्व रखते हैं. क्रिसमस के दौरान रंगों के महत्व के बारे में कई सारी बातें मौजूद हैं आइये जानते हैं उनमें से कुछ के बारे में.
क्रिसमस के दौरान उपयोग किए जाने वाले विभिन्न रंगों का महत्व
लाल
लाल त्योहार के सबसे महत्वपूर्ण रंगों में से एक है और इसका उपयोग विभिन्न सजावट की वस्तुओं में किया जाता है. लाल बिशप के वस्त्र का रंग है और अंततः यह सांता की ड्रेस का रंग बन गया. इस रंग को बलिदान एवं समर्पण का रंग भी माना गया है. इस रंग की ऊर्जा द्वारा चारों और सकारात्मक आभा विकसित होती है. यही जीवन की शक्ति भी बनती है.
सफ़ेद
सफेद रंग शांति और पवित्रता से जुड़ा है. सर्दियों के दौरान बर्फ सफेद रंग का प्रतीक है. आज, बहुत से लोग क्रिसमस के पेड़ को सजाने के लिए रुई का उपयोग करते हैं जो सर्दियों की बर्फ जैसा दिखता है. इस रंग के उपयोग द्वारा प्रेम सदभाव एवं अपनेपन की झलक हमें मिलती है. यह शांति एवं आध्यात्मिक चेतना के विकास को भी दर्शाता है,
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
हरा
सर्दियों के दौरान इमारतों को रोशन करने के लिए होली, आइवी और मिस्टलेटो जैसे पौधों को सजाया जाता है. रोमन सभ्यता में इसे सौभाग्य के संकेत के रूप में स्थान प्राप्त है. आज के समय में यह रंग क्रिसमस के पेड़ के रूप में बहुत विशेष रहा है और कभी-कभी सजावट के रूप में भी प्रयोग किया जाता है.
गोल्डन
यह सूर्य और प्रकाश के रंग को दर्शाता है, जो दोनों सर्दियों के दौरान महत्वपूर्ण हैं. लाल और स्वर्ण रंग अग्नि के रंग में भी मौजूद होते हैं, जो सर्दी के मौसम में आपको गर्म रखने में मदद करते हैं. यह उस तारे का रंग भी है जिसका पालन बुद्धिमान लोग उस अस्तबल तक पहुँचने के लिए करते थे जहाँ यीशु का जन्म हुआ था. इस रंग में भविष्य के लिए सुनहरे मौके मौजूद हैं जिनके द्वारा जीवन में आशा का संचार होता है.
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी