Chhath Fast : छठ में व्रत रखने वालों को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान , नहीं बिगड़ेगी तबीयत
दीपावली , भाई दूज के बाद अब छठ पर्व आने वाला है। छठ पूजा के रीति रिवाज बहुत आसान नहीं होते है। छठ पूजा के नियम का पालन करना जरूरी होता है। छठ त्योहार को कुछ जगहों पर बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में मुख्य रूप से ये त्योहार देखने लोग आते है। छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मईया की व्रत करते है और इनकी पूरे सच्चे मन से उपासना करके प्रसन्न करते है।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
बिहार में तो छठ पूजा पूरे तीन दिनों तक चलता है। छठ पूजा में नहाए-खाए या खरना के प्रसाद के बाद महिलाओं 36 घंटों तक अन्न और जल के बिना रहती है। जब तक महिलाएं व्रत के दूसरे दिन सूर्य देव को उगते जल अर्पित ना कर दे तब तक जल ग्रहण नहीं करती है। छठ व्रत बहुत ही कठिन माना जाता है क्योंकि इस व्रत में बिना जल ग्रहण किए पूजा की सारी तैयारी करनी होती है।
बहुत लोग का तो व्रत करने के बाद या बीच में ही तबियत खराब हो जाता है। लेकिन छठ माता की कृपा से व्रत करने वाले की तबियत सही हो जाती है और उन्हें व्रत भी नहीं लगता है। आइए जानते है की इस महा पर्व में हम अपने आप को कैसे रखें की हमारी तबियत ना बिगड़े।
छठ में व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
कम बात करें
छठ का व्रत निर्जला होता है वो भी पूरे 36 घंटों का तो आप किसी से भी ज्यादा बात करने से बचे। काम बात करने से आपकी शरीर की भी एनर्जी भी बची रहेगी। बस उतना ही बोले जितना जरूरी हो नहीं तो आपको प्यास लग सकती है। ना ही आप व्रत के दौरान आप बिना पानी के लड़खड़ाएंगे। व्रत के दौरान आप अपना पूरा ध्यान पूजा पाठ में ही लगाएं।
बर्फ का नुस्खा
जिसका भी निर्जला व्रत होता है वो कोशिश करता है की उसे प्यास ना लगे इसके लिए वो बर्फ का एक छोटा सा उपाय भी कर सकते है। आप किसी भी साफ कपड़े में आइस क्यूब को लेकर उसे अच्छे तरह पैक कर ले फिर उस आइस वाले कपड़े को अपने फेस और अपने गर्दन में लगाते रहे ऐसा करने से आपके शरीर को ठंडक मिलेगा और आपको व्रत के बीच में प्यास भी नहीं लगेगा।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
न करें ये गलती
व्रत के दौरान तबियत खराब होना आम बात होती है। किसी की भी निर्जला व्रत में तबियत खराब हो सकता है। लेकिन आप एक बात का ध्यान रखें की जब आपकी तबियत खराब हो तो आप सांस मुंह से ना ले , कोशिश करें सांस नाक से ही ले। इसके साथ ही खुद को शांत रखने की कोशिश करें।
गर्मी में ना रहे
छठ की पूजा में तो बहुत काम होते है। तो आप कोशिश करें की आप ऐसी जगह पर ना रहे जहां आपको गर्मी हो। क्योंकि इसमें आपको प्यास भी लग सकती है। गर्मी की वजह से आपकी तबियत भी बिगड़ सकती है। और धूप में भी जाने से बचे। इसकी वजह से प्यास भी नहीं लगेगा
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी