Chanakya Niti: हमेशा से पुरुषों से इन गुणों में हमेशा आगे हैं महिलाएं
आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथ में महिलाओं के ऐसे गुणों का बखान किया है, जिनमें पुरुष उन्हें कभी भी मात नहीं दे सकते हैं. उनका मानना था कि इन गुणों में महिलाएं पुरुषों से हमेशा ही आगे रहती हैं
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
प्राचीन भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, दार्शनिक और राजनीतिशास्त्र के विशेषज्ञ रहे आचार्य चाणक्य द्वारा सदियों पहले लिखी उनकी नीतियां आज के दौर में भी काफी वास्तविक और उपयोगी साबित होती हैं.
आचार्य चाणक्य को बुद्धिमान, साहसी और ज्ञानी के तौर पर जाना जाता है. आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथ में महिलाओं के ऐसे गुणों का बखान किया है, जिनमें पुरुष उन्हें कभी भी मात नहीं दे सकते हैं. उनका मानना था कि इन गुणों में महिलाएं पुरुषों से हमेशा ही आगे रहती हैं.
महिलाएं होती हैं अधिक साहसी :
चाणक्य नीति अनुसार पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक साहसी होती हैं. वे किसी भी तरह के खराब हालात का डटकर मुकाबला करती हैं पुरुष की तुलना में एक महिला 6 गुना अधिक साहसी होती हैं. चाणक्य कहते हैं कि जब किसी महिला के सामने संकट का समय आता है, तो महिला का साहस अपने आप सामने आ जाता है. साहस के मामले में पुरुष कभी भी महिला को मात नहीं दे सकते हैं.
महिलाएं होती हैं भावुक :
चाणक्य नीति के मुताबिक, जैसे जैसे महिला की आयु में वृद्धि होती है, वो और भी अधिक समझदार होती है. वहीं, महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक भावुक मानी जाती है. यह उनकी कमजोरी नहीं होती है बल्कि अदंरुनी ताकत होती है, जिसकी वजह से वे हर हालात में अपना वजूद कायम रखती हैं.
दिल पर नहीं लेती कोई बात:
चाणक्य नीति के अनुसार बात-बात पर रो देने वाली महिलाएं दिल की बेहद साफ होती हैं. दरअसल, भावुक महिलाएं अक्सर अपने मन की कड़वाहट और गुस्से को रोकर निकाल देती हैं. जिसके चलते ऐसी महिलाएं किसी की बात को दिल पर नहीं लगाती हैं. सभी को जल्दी माफ करने में यकीन रखती हैं. महिलाओं का ये स्वभाव परिवार की सुख और शांति बनाए रखने में सहायक होता है.
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
महिलाएं रहती हैं नियम की पक्की :
आचार्य चाणक्य का मानना है किजल्दी भावुक होने वाली महिलाएं अनुशासन में रहना पसंद करती हैं. चाणक्य नीति के अनुसार अनुशासन में रहने और नियम-कानून अपनाने वाली महिलाएं न सिर्फ अपनी सफलता का मार्ग सुनिश्चित करने में माहिर होती हैं बल्कि दूसरों के लिए मिसाल कायम करती हैं.
महिलाएं होती हैं अधिक अभिव्यंजक:
अधिकांश शोधकर्ता इस बात से सहमत हैं कि महिलाएं भावनात्मक रूप से अधिक अभिव्यंजक होती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि वे पुरुषों की तुलना में अधिक भावनाओं का अनुभव करती हैं। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अप्रमाणिक मुस्कान पैदा करने की अधिक संभावना रखती हैं, जबकि अन्य ने इसके विपरीत दिखाया है।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी