Chanakya Niti : मनुष्य को जानवरों और पक्षियों के इन गुणों से लेनी चाहिए सीख
आचार्य चाणक्य बहुत बड़े धर्म ज्ञाता थे। चाणक्य बहुत बड़े राजनीतिज्ञ,कूटनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री भी थे। इन्होंने अपने कूटनीतिज्ञ के आधार पर ही चंद्रदगुप्त मौर्य को मगध का सम्राट बनाया था। इन्होंने नीतिशास्त्र में जीवन के हर पहलू को दर्शाया है। या फिर ये कह ले की इन्होंने नीतिशास्त्र में हर क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी दी है।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
आचार्य चाणक्य की नीतिया इतनी प्रभावी है, की ये आज भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में जानवरों और पक्षियों के गुणों के बारे में भी जिक्र किया है। इनका मानना है की अगर इंसान जानवरों और पक्षियों के कुछ गुणों को सीख ले तो वह सफल व्यक्ति बन सकता है।
इन्होंने नीति शास्त्र में शेर , बाज, साप और गधा के गुणों के बारे में बताया है। आइए इन जानवरों के गुणों पर गौर करते है।
साप
आचार्य चाणक्य के अनुसार इंसान को साप से सीखना चाहिए की उसके पैर नहीं होने के बावजूद भी रेंग कर चलता है। कभी भी हिम्मत नहीं हारता है और इस कमजोरी को अपना सबसे बड़ा ताकत बना लिया है। और इसी कमजोरी को ताकत बनाने की वजह से उससे लोग डरते है, दूर भागते है।
शेर
शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। चाणक्य का मानना है की शेर से हमें एकाग्रता कैसे करनी ये सीखना चाहिए। इनको जब शिकार भी करना होता है , तो कोई हड़बड़ी नहीं करते है। शिकार भी एकाग्र भाव से करते है। उन्हें कभी भी आलस नहीं लगता है। अगर शेर के इस गुण को अपना ले तो जीवन में हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
बाज
पक्षियों में बाज की सबसे खास बात यह है की ये कभी भी अपने लक्ष्य से नहीं चूकता हैं। चाणक्य का मानना है की इंसानों को बाज से उनके लक्ष्य प्राप्त करने की सिख को अपनाना चाहिए। इसलिए इंसान कभी फैसला परिस्थिति के अनुसार लेना चाहिए ना की जल्दबाजी में , क्योंकि अक्सर जल्दबाजी के फैसले सही नहीं होते है।
गधा
गधे की आदतों को अपने जीवन में शामिल ना होने दे क्योंकि उसके बिना लक्ष्य की मेहनत करने की आदत होती है। आप सबसे पहले अपने लक्ष्य को निर्धारित करें फिर उसी बाद आप अपनी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करें। तभी आपकी प्रतिभा बाहर दिखेगी।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी