Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार धोखेबाज लोगों की ऐसे कर सकते हैं पहचान
आचार्य चाणक्य बहुत बड़े राजनीतिज्ञ थे लेकिन इसके साथ ही वो बहुत बड़े धर्म ज्ञाता भी थे। इसके साथ ही आचार्य चाणक्य एक महान कूटनीतिज्ञ, कुशल अर्थशास्त्री के साथ एक अच्छे शिक्षक भी थे।
उन्होंने अपनी नीति में सरल जीवन व्यतीत करने का तरीका बताया है। आचार्य के नीतियों का पालन आज भी व्यक्ति करते है। चाणक्य की नीति ऐसी होती है की जीवन में आई परेशानियों का सामना आप डट के कर सकते है।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
इन्होंने अपने नीति शास्त्र में जीवन जीने के ऐसे तरीके बताए है,जिससे व्यक्ति को सफलता मिलना तय है। उन्होंने अपने नीति के सार में धोखेबाज और स्वार्थी लोगों के बारे में भी जिक्र किया है। इसमें घुमा फिराकर बात करने वाले और वक्त पर मदद न करने वाले जैसे लोगों के बारे बताया है,आइए जानते है की किन लक्षणों से आप धोखेबाज लोगों की पहचान कर सकते हैं।
घुमा फिरा कर बाते करने वाले लोग
जो लोग सच्चे होते है वो कभी भी घुमा फिरा कर बातें नहीं करते है। उन्हें जो भी कहना होता है वो सीधे बोल देते है। जिसके मन में चोर होता है वही घुमा फिरा कर बात करता है। ऐसे व्यक्ति पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। ये आपके लिए घातक हो सकता है, तो आप ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाएं रखें।
बहानेबाज लोग
जो लोग आपके काम को लेकर हमेशा बहाने बनाते है ,वो आपके कभी हितैषी नहीं हो सकते है। ऐसे व्यक्ति आपके साथ इसलिए होते है ताकि उनका काम निकल जाए और फिर आपसे कोई मतलब नहीं रखेंगे।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
ऐसे लोग से कभी भी दोस्ती ना करिए क्योंकि ये हमेशा पीठ पीछे छुरा घोंपते है। बहाने वाले लोग कभी भी आपके काम नहीं आते है। इसलिए ऐसे व्यक्ति से दूर रहिए तो अच्छा है।
समय पर काम न आए
व्यक्ति छोटा हो या बड़ा ये मायने नहीं रखता है, मायने ये रखता है की वो व्यक्ति आपके बुरे समय में साथ था। जिस भी व्यक्ति की बुरे समय में आपको सबसे ज्यादा जरूरत होती है और वो आपका साथ ना दे तो समझ लीजिए की वो आपका शुभचिंतक नहीं है। ऐसे लोग आपको कभी भी मुश्किल में डाल सकते है। ऐसे व्यक्ति बहुत मतलबी होते है ,वो सिर्फ अपने ही बारे के सोचते है।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी