कर्ज मुक्ति के लिए-
मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें नारियल चढ़ाएं और मां के किसी भी मंदिर में जाकर माथा टेके।जिससे आपकी कर्ज से संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
शादी से संबंधित समस्याएं के लिए-
मां कात्यायनी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। और साथ ही 2 हल्दी की गांठ चढ़ाए। जिससे आप के जीवन से शादी से संबंधित सभी परेशानियों का निवारण हो जाएगा। और मां दुर्गा की सदैव कृपा बनी रहेगी।
पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं के लिए-
पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए मां ब्रह्मचारिणी के रूप की विधिवत पूजा करें।जिससे आपकी पढ़ाई से जुड़ी सभी बाधाएं समाप्त हो जाएंगी। और आप की पढ़ाई एक गति ले लेगी।
गुप्त नवरात्रि की अष्टमी पर कराएं दुर्गा सप्तशती पाठ, मिलेगा समस्त परेशानियों से छुटकारा - 20 फरवरी 2021
नौकरी से जुड़ी समस्या के लिए -
अगर आपको नौकरी से संबंधित कोई भी समस्या आ रही है। नौकरी नहीं मिल रही है, या बॉस से आपकी आये दिन अन बन रहती है। तो मां जगदंबा को लौंग की माला अर्पित करें।और अपनी समस्याएं कहें जिससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही नौकरी की सारी बाधाएं भी खत्म हो जाएंगी।
पैसों से जुड़ी समस्या के लिए -
यदि आपके घर धन का अभाव हो। आप एक - एक पैसे के लिए मोहताज हो, तो आप मां दुर्गा को 108 मखाने की माला अर्पित करें। और मां की विधि- विधान के अनुसार पूजा करें।जिससे पैसों से संबंधित सभी समस्याओं का निवारण होगा।
यह भी पढ़े :-
बीमारियों से बचाव के लिए भवन वास्तु के कुछ खास उपाय !
क्यों मनाई जाती हैं कुम्भ संक्रांति ? जानें इससे जुड़ा यह ख़ास तथ्य !
जानिए किस माला के जाप का क्या फल मिलता है