जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों पर होगा प्रभाव
राजा के समान होती है जिंदगी
शुक्र को सौंदर्य, आंतरिक और बाह्य खूबसूरती, यौन सुख, भोग विलास, भौतिक वस्तुओं का प्रतिनिधि ग्रह माना गया है। शुक्र की मजबूत स्थिति व्यक्ति को राजा के समान जीवन प्रदान करती है। मूलांक 6 के जातकों को स्वामी शुक्र के अनुसार धनवान होते हैं। इनके पास समस्त प्रकार की सांसारिक वस्तुएं उपलब्ध होती हैं। यह किसी भी मूल्यवान वस्तु को आसानी से खरीद लेते हैं एक प्रकार से ये जातक राजा के समान जीवन व्यतीत करते हैं। भूमि, संपत्ति, आभूषण, हीरे जवाहरात इनके पास खूब होते हैं। साथ ही माना जाता है कि इनकी खूबसूरती भी उम्र के साथ बढ़ती जाती है। कहा जाता है कि मूल्यांकन के जातकों की उम्र वास्तविक उम्र से कम ही दिखाई देती है इसीलिए इन्हें इनकी उम्र से छोटे ही दिखाई पड़ते हैं।
इन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है क्योंकि यह महंगी वस्तुओं को खरीदने के शौकीन होते हैं तो यह कभी भी अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं यह फालतू का खर्चा भी कर देते हैं और बाद में उसे लेकर परेशान होते हैं। क्योंकि यह धनवान होते हैं तो यह पैसा कमाते भी खूब है और उड़ाते भी खूब है। इन जातक के लोगों को पैसा उड़ाने की आदत सी लग जाती है पैसा उड़ाना इनकी आदतों में ही शुमार हो जाता है। कई बार धन संपत्ति को लेकर मूलांक 6 वालों को अदालती मामलों का भी सामना करना पड़ता है।
जैसा कि ऊपर बताया गया है शुक्र भोग विलास और यौन सुखों का प्रतिनिधि ग्रह भी है, इसलिए इस मूलांक वाले जातकों को विपरीत लिंग के प्रति यौन आकर्षण स्वाभाविक रूप से अधिक होता है। इस मूलांक वाले कई लोग तो इतने अधिक उत्तेजित रहते हैं कि ये बिना सोचे समझे किसी भी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो जाते हैं और किसी भी स्थिति में उसे अपना बनाने का प्रयास करते हैं। इस कारण इन्हें कभी-कभी समाज में परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।
मूलांक 6 वाले व्यक्ति बहुत जल्दी ही अपने दोस्त बना लेते हैं और लोगों से घुलमिल जाते हैं लेकिन यह जितने ही जल्दी लोगों से घूमते मिलते हैं दोस्त बनाते हैं उतने ही जल्दी यह उनसे अलग भी हो जाते हैं क्योंकि यह लोग कभी भी सोच समझ के रिश्ते नहीं बनाते हैं इसीलिए इन है उनसे दूर होने में भी समय नहीं लगता है. क्योंकि यह कई संबंध बिना सोचे समझे बनाते हैं इसीलिए इन्हें वैवाहिक जीवन भी कष्टदायी रहने के आसार रहते हैं।
हस्तरेखा ज्योतिषी से जानिए क्या कहती हैं आपके हाथ की रेखाएँ
इस पितृ पक्ष, 15 दिवसीय शक्ति समय में गया में अर्पित करें नित्य तर्पण, पितरों के आशीर्वाद से बदलेगी किस्मत : 20 सितम्बर - 6 अक्टूबर 2021
क्या पड़ेगा मिथुन राशि पर प्रभाव जब शुक्र करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, जानें यहाँ