वृषभ राशि-
इस
राशि पर शुक्र ग्रह का स्वामित्व होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इन्हें भौतिक सुखों का ग्रह माना जाता है। जो लोग कहते हैं कि मेरे पास कैश है, बंगला है, गाड़ी है तो ये सब शुक्र ग्रह की ही कृपा होती है। इस राशि के जातक हमेशा प्रयास करते रहते हैं। ये अपनी मेहनत और शुक्र ग्रह की कृपा से सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करते हैं। इनके ऊपर जब कृपा बरसती है तो धन की कमी नही होती है। ये अपनी मेहनत से धनवान बनते हैं और जब ये मेहनत करते हैं तो इनके स्वामी भी इनके साथ रहते हैं जो इन्हें सफलता की ओर ले जाते हैं। इनके अंदर एक विशेष क्षमता होती है, ये कोई भी कार्य करते हैं उसमें अपना शत प्रतिशत देते हैं, इनकी कार्यक्षमता बहुत होती है कभी कभी असफलताओं से निराश हो जाते हैं पर एक दिन इन्हें मेहनत के दम पर सफलता प्राप्त होती है।
दरिद्रता से मुक्ति के लिए ज़रूरी है अपने ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी, देखिए अपनी जन्म कुंडली मुफ़्त में