
पीला पुखराज लॉकेट पहनने से लाभ:
पुखराज को एक बहुत ही बहुमूल्य रत्न माना जाता है। पुखराज बृहस्पति ग्रह से संबंधित रत्न है । पुखराज चिकना चमकदार पानीदार पारदर्शी और व्यवस्थित किनारे वाला रत्न होता है । पीले पुखराज को कोरंडम भी कहा जाता है | पीले पुखराज को कई प्रकार के गहने जैसे झुमके, अंगूठी, हार और पेंडेंट में पहना जा सकता है। लेकिन ज्योतिषीय लाभ होने के लिए, यह एक अंगूठी या लटकन के रूप में पीले पुखराज को पहनने से अधिकतम लाभ प्राप्त होता है । पुखराज के बारे में बताया गया है कि जिन व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति कमजोर होता है उन्हें पीला पुखराज धारण करना चाहिए।