myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   Zodiac signs spends money miser astrology

जानिए किन राशियों के जातक होते हैं बहुत ज्यादा खर्चीले और कौन होते है कंजूस

ak.gudiya1998@gmail.com ak.gudiya1998@gmail.com My jyotish expert Updated Fri, 24 Sep 2021 03:56 PM IST
Zodiac signs spends money miser
1 of 3

यह राशिफल वालें खर्च से बचते हैं। 

 मेष -   मेष राशि के व्यक्ति ज्यादा पैसे खर्च करने में और झूठी शान दिखाने में विश्वास नहीं रखते। इनका मानना होता है कि इन चीजों के लिए पैसा खर्च करना सबसे बड़ा पागलपन है। हालांकि ये बहुत मेहनती होते हैं और अपनी कमाई को सोच-समझकर ही खर्च करते हैं। ये अपने पैसों को परिवार की जरूरतों के लिए बचाना पसंद करते हैं। ये खुद तो अपनी जरूरतों के लिए पैसा खर्च करना पसंद नहीं करते लेकिन अगर कोई दूसरा व्यक्ति करे तो भी ये बिल्कुल पसंद नहीं करते।

कर्क -   कर्क  राशि के व्यक्ति पैसा जोड़कर रखने में विश्वास करते हैं और खर्च करने में हमेशा सतर्क रहते हैं। काफी लंबे सोच-विचार करने के बाद ही किसी चीज को पसंद करते हैं और खरीदते हैं। इनका मानना होता है कि बूंद-बूंद से ही घड़ा भरता है और मेहनत की कमाई मुश्किल से मिलती है। फालतू खर्च करके क्यों मेहनत को जाया किया जाए। 

कन्या -  राशि खर्च करने के मामले में कन्या राशि के व्यक्ति सबसे ज्यादा प्रैक्टिकल होते हैं। फालतू तो बहुत दूर की बात है, ये अपनी जरूरतों के लिए भी पैसा खर्च करने से कतराते हैं। ये अपनी पूरी जिंदगी ज्यादा से ज्यादा धन इकट्ठा करने में लगा देते हैं, जिससे ये अपने शौक-मौज को भी करना पसंद नहीं करते। हर चीज में बचत और मोलभाव करना इनकी आदत होती है।
 
वृश्चिक राशि -  वृश्चिक राशि के व्यक्ति अपना जीवन सदा तरीके से जीना व्यतीत करते हैं। इनके कोई बड़े शौक-मौज नहीं होते और ये खुद तो पैसा खर्च नहीं करते और अगर कोई इनके ऊपर पैसा खर्च करना चाहे तो भी ये उससे नाराज हो जाते हैं। ये अपने काम के प्रति काफी ईमानदार होते हैं और सही समय के लिए हमेशा पैसा बचाते रहते हैं। 

मकर राशि -  मकर राशि के व्यक्ति कभी-कभी अपने से ज्यादा अपने पैसे को अहमियत देते हैं। ये शो ऑफ करने के लफड़े में कभी नहीं पड़ते और ऐसे सभी मामलों से दूर रहते हैं, जहां, उनको पैसा खर्च करना पड़े। ये अपने दोस्तों के साथ भी कभी कभार इस वजह से भी नहीं घूमते कि इनको पैसा खर्च करना पड़ेगा। इस राशि के व्यक्ति अपने धन को तभी खर्च करते हैं।

सर्वपितृ अमावस्या को गया में अर्पित करें अपने समस्त पितरों को तर्पण, होंगे सभी पूर्वज एक साथ प्रसन्न -6 अक्टूबर 2021

फ्री टूल्स

X