वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से
राशिफल का आकंलन किया जाता है। नवंबर के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित कुछ राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। किन राशि वालों के लिए नवंबर का महीना लेकर आएगा शुभ परिणाम और किन्हें हो सकता है नुकसान। जैसा कि हमजानते हैं कि राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कन्या राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। शनि और गुरु मकर राशि में हैं।इस महीने में कई ग्रहों की चाल बदलेगी जिस कारण से यह काफी अहम रहेगा। नवंबर में सबसे बड़े और शुभफल देने वाले गुरु ग्रह का भी राशि परिवर्तन होगा। गुरु 20 नवंबर को
शनिदेव की राशि छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा 16 नवंबर को सूर्य देव भी तुला राशि को छोड़कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।इतना ही नहीं ग्रह मार्गी से वक्री और वक्री से मार्गी चाल भी चलते हैं। ऐसे में नवंबर के इस खास महीने में तीन ग्रहों ने अपनी राशि बदली है। जिसमें 02 नवंबर को बुध ग्रह अपनी राशि परिवर्तन तुला राशि में करेंगे। 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में परिवर्तित होगा।इतना ही नहीं गुरु ग्रह 20 नवंबर को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। अब
जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।
कार्तिक पूर्णिमा पर कराएं सामूहिक सत्यनारायण कथा, हवन एवं ब्राह्मण भोज, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति