हमारे घर का
वास्तु शास्त्र के मुताबिक़ होना बेहद जरूरी होता है। घर में क्या कौन-सी दिशा में होना चाहिए, यह वास्तु शास्त्र में बताया जाता है। घर में सब चीजें ठीक होने और शुभ होने के लिए हमें वास्तु शास्त्र के अनुसार चलना जरूरी है। वास्तु ग्रंथों में एक आदर्श मकान में मेन गेट, बैडरूम, किचन, टॉयलेट या अन्य चीजें किस दिशा में हो उसका उल्लेख किया गया है। ऐसा होने से घर में वास्तु दोष नहीं लग पाता है और लोग आनंद पूर्वक अपने घर में खुशी से रहते हैं। भले ही किसी गांव में रह रहे हो या फिर शहर में, घर वो चीज है जहां इंसान अपनी सारी परेशानी होने के बाद भी एक सुकून महसूस करता है। हम कहीं से भी थके हारे होने पर जब घर आते हैं तो मन को बड़ा आराम मिलता है,घर चाहे जैसा भी हो। लेकिन ये घर तब और भी आराम देने वाला हो जाता है जब इसको बनाते समय सारी छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखा जाए। घर बनाना इतना भी आसान नहीं होता। इसके पीछे कई साल और कई सालों की मेहनत लग जाती है। जब घर बनाते ही है तो परिवार की खुशियों के लिए थोड़ा और सोच लें फिर और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। मां
लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए वास्तु को जरूर ध्यान में रखें। जिससे घर पर मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहे और लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहे। साथ ही परिवार के लोग भी जीवन में तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते रहे।घर बनाने में लाखों रूपए खर्च होते हैं, लेकिन थोड़ी-सी भी चूक इतने पैसे की महत्ता को खराब कर देती है। जिससे लोगों को कई बार काफी नुकसान भी उठाना पड़ जाता है। वास्तुशास्त्र में कई सारी चीजों का जिक्र किया गया है कि घर के कमरे, हॉल आदि किस दिशा में होनी चाहिए। इसी तरह से घर में रसोई घर की दिशा और टॉयलेट की दिशा का भी स्थान बताया गया है।
शनि अमावस्या पर कोकिलावन शनि धाम में कराएं शनि देव का पूजन