myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   significance money plants benefits rules

जानिए क्या है मनी प्लांट के फायदे व नियम जिससे घर में सुख व समृद्धि आती है

ak.gudiya1998@gmail.com ak.gudiya1998@gmail.com My jyotish expert Updated Wed, 29 Sep 2021 09:31 PM IST
money plants benefits rules
1 of 6
ज्यादातर लोग अपने घर और ऑफिस में मनी प्लांट लगाने का शौक रखते हैं। ये पोधा घर की शोभा तो बढ़ाता ही है, साथ ही आसानी से लग भी जाता है। इस पेड़ को ज्यादा रख- रखाव की जरूरत नहीं पड़ती,ये कांच बोतल या गमले में लग भी जाता है। वास्तु के हिसाब से घर में पेड़-पौधे लगाने से सुख- समृद्धि बनी रहती है।कई लोग आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए मनी प्लांट लगाते हैं, मान्यता है कि इस पेड़ से बरकत बनी रहती है। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जिनसे वास्तु दोष हटेगा व बरकत बनी रहेगी। तो आइए जानें किन नियमों का पालन कर पोधे के रखरखाव से आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं!

नया पोधा लगाने के नियम:-
• नया पोधा बुधवार वाले दिन रेवती नक्षत्र में लगाएं।
• व शुरुवाती दिनों में पानी के साथ - साथ दूध की कुछ बूंदे भी डालें । इससे पोधा भी मजबूत होगा और बरकत भी बनी रहेगी।
मनी प्लांट को किसी अन्य पोेधे के साथ एक ही गमले में न लगाएं ।
• इसमें ज़्यादा पानी न डालें वरना ये बहुत जल्द गलने लगता है।
घर में मनीप्लांट रखने के लाभ:-
• घर में समृद्धि बढ़ाता है।
• इसकी पत्तियों का हरा रंग घर परिवार में खुशहाली बढ़ाता है।
• इससे नकारात्मकता दूर होती है।
• स्वस्थ संबंधी समस्याएं भी धीरे धीरे दूर करता है। 
साथ ही इस पौधे के कुछ वैज्ञानिक फायदे भी है:-
• ये पौधा प्रदूषण सोंखता है।
• ऑक्सीजन फिल्टर की तरह काम करता है।
• इसे टीवी या वाईफाई राउटर के पास रखने से रेडिएशन से होने वाले नुकसान भी कम होते हैं।

कब और कैसे मिलेगा आपको अपना जीवन साथी ? जानें हमारे एक्सपर्ट्स से बिल्कुल मुफ्त
 

फ्री टूल्स

X