numerology
- फोटो : google
कुछ इस स्वभाव के होते हैं इस अंक के व्यक्ति
मूलांक 8 और भाग्यांक से प्रभावित व्यक्ति बहुत ही रहस्यमयी होते हैं। यह कब क्या सोच रहे होते हैं इसके बारे में किसी को भी कुछ पता नहीं लग सकता। यह किसी काम का ढिंढोरा पीटने से ज्यादा उस काम को शांति से अकेले में पूरा करना पसंद करते हैं। इनके मित्र काफी कम होते हैं। इस अंक के व्यक्ति परिश्रम कर सफलता पाने में विश्वास रखते हैं वह कठिन परिश्रम करते हैं वह सफल भी होते हैं ये प्रत्येक विषय को पूर्ण गहनता से सोचते और विचारते हैं। साथ ही इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ये लोग जो भी कार्य करते हैं उसे चुपचाप किसी को बताए बिना पूरा करते हैं। साथ ही ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं।
ये किसी भी काम को हाथ में लेते हैं तो उसे पूरा किए बिना चैन से नहीं बैठते हैं। इन लोगों को अपने आपको हर परिस्थिति में ढालने की आदत होती है। ये लोग चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। वहीं 8 अंक वाले व्यक्तियों को पूर्ण सफलता बहुत मेहनत करने के बाद ही मिलती है। यह हर परिस्थिति से लड़ने में माहिर होते हैं वह हर परिस्थिति में ढल जाते हैं। क्योंकि अंक-ज्योतिष में अंग्रेजी के हर अक्षर को एक अंक से जोड़ा गया है, इसलिए नाम का योग 8 अंक में आना या नाम में 8 अंक वाले अक्षरों का दुहराव आपके जीवन में कई प्रकार की मुश्किलें लाता है और उसे बढ़ाता भी है।