चौंकिए नहीं अगर आपका जन्मदिन 3, 12, 21 या 30 के तारीखों में आता है तो इसका मतलब है आपका मूलांक तीन माना जाएगा और इस अंक के गुरु बृहस्पति होते हैं। इन मूलांक वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व और स्वभाव ठीक अपने गुरु बृहस्पति के गुण धर्मों के अनुसार होता है। यानी इस तारीख पर जन्मे लोग बूढ़े बुजुर्गों का सम्मान करते हैं। दिमाग के काफी तेज होते हैं। हमेशा सत्य और न्याय के लिए लड़ते हैं। हालांकि इनकी सबसे बड़ी कमजोरी धन होती है पैसे के लिए यह किसी भी हद से गुजरने के लिए तैयार होता है इसीलिए इनके पास कमाई के कई जरिया होता है। इस कारण से इस तारीख पर जन्मे लोग काफी धनवान और ऐश्वर्यवान होते हैं।
इन तारीखों में जन्मे लोग हमेशा सच बोलने की कोशिश करते हैं। यह लोग शांतिप्रिय होते हैं। अध्यात्म और धर्म में काफी रूचि रखते हैं और इनमें लीडरशिप स्किल काफी अच्छी होती है। अपने कार्यों को लेकर बहुत ही ईमानदार होते हैं। इन्हें विवादों से दूर रहना पसंद होता है। इसके साथ साथ इन तारीखों पर जन्मे लोग हृदय के कोमल और मीठी वाणी बोलने वाले होते हैं। विकट परिस्थिति में भी खुश रहने का प्रयास करते हैं। यही कारण है कि यह स्वभाव से काफी खुशनुमा होते हैं। हालांकि इन सारे गुणों के बावजूद अगर कोई इनका नुकसान कर दे तो फिर यह किसी जहरीले सांप से कम नहीं बन जाते।
कब मिलेगी आपको अपनी ड्रीम जॉब ? जानें हमारे अनुभवी ज्योतिषियों से- अभी बात करें FREE