व्यक्ति का जीवन ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर करता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। सितंबर 2021 इस नजरिये से बेहद महत्वपूर्ण माह है, इस महीने पांच ग्रहों ने राशि परिवर्तन किया है जिसमें मंगल, शुक्र, गुरु, सूर्य एवं बुध हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन किसी राशि के लिए शुभ हैं तो किसी के लिए काफी अशुभ हैं। 6 सितम्बर को मंगल ने कन्या राशि एवं शुक्र ने अपनी तुला राशि में परिवर्तन किया है वहीं 14 सितम्बर को गुरु ने मकर राशि में प्रवेश किया है वहीं 17 सितंबर को सूर्य देव कन्या राशि में आ गए हैं और अब 22 सितंबर को बुध देव का प्रवेश तुला राशि में हुआ है। ये एक बड़ा ग्रह परिवर्तन है जिस पर सभी ज्योतिषों की नजर है। 2 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश के बाद अब बुध देव का प्रवेश तुला राशि में है और इनका प्रभाव सभी राशियों पर मिलाजुला दिखाई देगा। ये ग्रह परिवर्तन कुछ राशियों की स्थिति सुधार देते हैं वहीं कुछ के लिए ये बड़ी समस्याएं भी खड़ी कर देते हैं। जिससे अगले राशि परिवर्तन तक व्यक्ति का जीवन अस्त व्यस्त रहता है। आज हम आपको बताएंगे कि
बुध देव की शुक्र के साथ युति से तुला राशि में प्रवेश किन राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा।
इस पितृ पक्ष गया में कराएं श्राद्ध पूजा, मिलेगी पितृ दोषों से मुक्ति : 20 सितम्बर - 6 अक्टूबर 2021