उगते हुए सूर्य को करें प्रणाम-
उगते सूर्य को नमस्कार करना सर्वउत्तं माना जाता है। क्योंकि सूर्य की किरणों में समस्त देव, गंधर्व और ऋषिगण निवास करते हैं। सुबह प्रातः उठ कर नारायण देवता को अर्घ्य देकर नमस्कार करने से व्यक्ति की आयु बढ़ती है, इसके साथ ही वह निरोग और धन-धान्य से संम्पन बनता है। ना केवल स्वास्थ्य बल्कि व्यक्ति को उत्तम संतान, मित्र, तेज, कांति, विद्या, वैभव और सौभाग्य आदि की भी प्राप्ति होती है। घर का वास्तुदोष दूर होता है। वास्तु की अनुसार सूर्य पूर्व दिशा का स्वामी होता है, और ये धन-संपत्ति, ऐश्वर्य, आरोग्य और कीर्ति प्रदान करने वाला ग्रह है। सुबह के समय सूर्य से मिलने वाली किरणें हमें अदभुत ऊर्जा प्रदान करती है। सूर्य से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा का मुख्य द्वार भी पूर्व दिशा में ही होता है।
यदि वज्ञानिक पहलू से देखा जाए तो यह सूर्य की किरणों में ऐसा तेज होता है जो हानिकारक कीटाणुओं को नष्ट कर देता है। सुबह की धूप सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि यह हमें विटामिन 'डी' देती है और बीमारियों को हमसे दूर रखती है। वास्तु भी यही कहता है और इसी कारण वास्तुशास्त्र में घर के दरवाजे और खिड़कियां पूर्व और उत्तर की ओर खोले जाते है ताकि घर मे सूर्य की किरणें ज़्यादा से ज़्यादा मात्रा में आ सके।
देखिए अपनी जन्म कुण्डली जो दिखाएगी भाग्योदय का रास्ता, यहाँ क्लिक करें