• व्रत का महत्व : कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन व्रत करने का भी अपना विशेष महत्व होता है। जो भी व्यक्ति इस दिन व्रत करता है, उसे इच्छा अनुसार फल प्राप्त होता है। कार्तिक पूर्णिमा के संदर्भ में ऐसा माना जाता है की इस दिन व्रत रखने से जीवन की बड़ी समस्याएं समाप्त हो जाती है। कार्तिक पूर्णिमा से व्रत रखने चाहिए और यदि प्रत्येक पूर्णिमा
व्रत रखे जाएं तो इससे व्यक्ति के सभी मनोरथ पूरे हो जाते हैं। इस दिन स्नान करने के पश्चात कार्तिक व्रत पूरा हो जाता हैं। इसी प्रमुख दिन से कार्तिक पूर्णिमा से एक वर्ष तक पूर्णिमा व्रत रखने का संकल्प लेकर हर पूर्णिमा को स्नान दान इत्यादि शुभ कार्यों के साथ श्री सत्यनारायण कथा को सुनने तथा करने का अनुष्ठान भी प्रारंभ होता है।