विशेष सजावट के साथ विशेष भोग है जरूरी
जब तक गणेश जी आपके साथ रहें उनको अलग अलग तरह के व्यंजन से भोग लगाएं ऐसा करने से बप्पा जल्दी प्रसन्न होते हैं। अपने स्टाइल के मोदक का भोग लगाएं ये गणेश जी का सबसे प्रिय भोग है। इसके अलावा केसरयुक्त श्रीखंड का भोग लगा सकते हैं। मूंगदाल या मेवेयुक्त सूजी के हलवे का भोग लगायें। चावल की खीर के साथ साबूदाने की खीर का भी भोग लगा सकते हैं। पंचामृत या नारियल, छुआरे का भोग भी लगा सकते हैं। महाराष्ट्रीय व्यंजन पूरण पोली का भोग भी लगाया जाता है। इस तरह से कई अलग अलग व्यंजनों के भोग से गणेश जी को प्रसन्न किया जा सकता है। बप्पा के आशीर्वाद से घर में शांति, धनधान्य, आपसी प्रेम बढ़ता है। तो मिलकर बोलो, गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया |
गणेश उत्सव की तैयारी जोरों पर है। लोगों में एक अलग उत्साह और जुनून है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर्व 10 सितम्बर 2021, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। भक्त कोविड गाइडलाइन्स का पालन करते हुए बप्पा को स्नेहपूर्वक अपने घर लाएंगे। लोग जब गणपति को घर या सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित करते हैं तो अपने पंडाल को रचनात्मक रूप देने की कोशिश करते हैं। जिससे उनका घर या पंडाल सबसे अलग दिखे। टीवी के कई कार्यक्रमों में भी रचनात्मक थीम या सजावट देखने को मिलती है जो आम जनता को कुछ अलग करने के लिए प्रेरित करती है। आइये जानते हैं ऐसे टिप्स जो आपके पूजा स्थान को बनाएंगे बेहद खूबसूरत-
क्यों हो रही हैं आपकी शादी में देरी ? जानें हमारे एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर्स से बिल्कुल मुफ्त