शरीर के इस हिस्से में तिल होते हैं शुभ
हर मनुष्य के शरीर की बनावट अलग होती है और सभी के शरीर पर अलग-अलग स्थान पर तिल होते हैं। कुछ तिल मनुष्य के शरीर पर जन्म से होते हैं वहीं कुछ तिल समय के साथ बन जाते हैं। बहुत से तिल जन्म से होते हैं पर समय के साथ-साथ धूमिल हो जाते हैं जबकि कुछ तिल बनते हैं और कुछ सालों बाद मिट भी जाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर किसी स्त्री के शरीर के बाएं हिस्से पर दाएं हिस्से के मुकाबले ज्यादा तिल हों तो यह उनके भाग्यशाली होने का प्रतीक होता है। ऐसी स्त्रियां अपने परिवार में सौभाग्य लाती हैं।
वहीं अगर किसी लड़की के माथे के बीच में नाक के पुल के ऊपर एक तिल हो तो उनका जीवन बहुत खुशहाल होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी लड़कियों को कभी भी धन की कमी नहीं होती। उनका कोई भी कार्य धन की वजह से नहीं रुकता है।
कौन सा करियर आपको बनाएगा सफल ? जानें हमारे अनुभवी ज्योतिषियों से