एकादशी के व्रत का है विशेष महत्व
हिन्दू धर्म के अनुसार एकादशी के व्रत को पापमुक्ति व्रत माना जाता है। इसे रखने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। भक्ति एवं निष्ठा से किया गया एकादशी व्रत जीवन को श्रेष्ठ बनाता है एवं मृत्यु के बाद भी मोक्ष की ओर बढ़ाता है। यह व्रत रखने यश की प्राप्ति होती हैं गंभीर रोगों से आपकी रक्षा होती है। इसके द्वारा तन एवं मन का भी संतुलन बना रहता है। इस व्रत में भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। विधि विधान से किये गए इस व्रत के द्वारा मृत्यु के बाद भगवान विष्णु के चरणों में स्थान प्राप्त होता है। इस व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठ बताया गया है।
इस पितृ पक्ष गया में कराएं श्राद्ध पूजा, मिलेगी पितृ दोषों से मुक्ति : 20 सितम्बर - 6 अक्टूबर 2021