आर्थिक राशिफल 20 जून, 2021
- फोटो : Myjyotish
मिथुन राशि के जातकों को मेहनत अधिक करने की आवश्यकता है। मगर फिर भी फल कम मिल सकता है। आप अपनी बुद्धिमानी से कार्यों को आगे बढ़ाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में आपको नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। जो आपका आर्थिक पक्ष मज़बूत करेंगी। यात्राओं में धन अधिक खर्च होने की संभावनाएं बन रही हैं। लेन देन के मामलों में सावधान रहें।