myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   December astrology zodiac signs Sun transit in Capricorn effects

जाने कौनसी चार राशियां होंगी प्रभावित जब 16 दिसंबर को सूर्य करेगा धनु में प्रवेश

sonam Rathore My jyotish expert Updated Wed, 15 Dec 2021 02:48 PM IST
surya grahan
1 of 5
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को बहुत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। सूर्य को सभी बाकी ग्रहों का राजा माना जाता है।ज्योतिष बताते हैं कि सूर्य ग्रह आत्मा और पिता का प्रतिनिधित्व करता है। वो सूर्य ही है जो बाकी ग्रहों को रोशनी प्राप्त करवाता है। सूर्य को सृष्टि चलाने  वाले देवता की भी उपाधि दी गई है। सूर्य हमारे जीवन में मान सम्मान और यश लेकर आता है।

 सूर्य को स्वर्ण स्वर्ण और गेंहू का भी कारक माना जाता है। मान्यता है कि स्वर्ण का सुनहरा रंग सूर्य की वजह से ही है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य अच्छी स्थिति में है तो उसका भाग्य स्वर्ण के जैसे चमक सकता है। उस व्यक्ति को समाज में प्रसिद्धि मिलने की उम्मीद रहती है। इसके साथ ही सूर्य के मजबूत स्थिति में होने की वजह से व्यक्ति अपने करियर में भी नई ऊंचाइयों को छूता है।वहीं अगर सूर्य कुंडली में कमजोर दशा में होता है तो फिर व्यक्ति के मान सम्मान में कमी आने लगती है और उसको अशुभ फल भी मिलने लगते हैं।

ज्योतिष शास्त्र  में सूर्य के राशि परिवर्तन को भी बहुत महत्तवपूर्ण माना गया है। 16 दिसंबर, 2021 को सूर्य ग्रह एक बार फिर अपना राशि परिवर्तन करने वाला है।इस दिन सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि से निकल जाएंगे और धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से 4 राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। इन चार राशियों को जीवन में शुभ परिणाम मिल सकते हैं।  इन्हें अपने  करियर में तरक्की हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं उन चार राशियों के बारे में।

नए वर्ष की करें शुभ शुरुआत, समस्त ग्रह दोषों को समाप्त करने हेतु कराएं नवग्रह पूजन - नवग्रह मंदिर, उज्जैन
 

फ्री टूल्स

X