इस पवित्र मास में क्या नही करना चाहिए
. इस माह में सारे सुखों का त्याग कर देना चाहिए। चाहे आपका जीवन जैसा भी हो इस माह में एक साधारण जीवन व्यतीत करना चाहिए। जमीन पर सोना चाहिए, जमीन पर ही खाना चाहिए।
. क्रोध नही करना चाहिए किसी को अपशब्द नही कहने चाहिए। झूठ नही बोलना चाहिए, सत्य का साथ देना चाहिए। किसी का विश्वास नही तोड़ना चाहिए। सभी के साथ प्रेमभाव से रहना चाहिए।
. किसी भी तरह के मांगलिक कार्यों से बचना चाहिए जैसे इस माह में विवाह, नए घर का निर्माण आदि नही करना चाहिए। हालांकि यह माह पर्वों का माह होता हैं जिसके सभी पर्व एवं व्रतों का विशेष महत्व है।
. शारीरिक संबंध नही बनाने चाहिए, नशा नहो करना चाहिए। नशे से जुड़े पदार्थों का त्याग कर देना चाहिए। सिर्फ इसी माह में नही ऐसे पदार्थों का हमेशा के लिए त्याग कर देना चाहिए।
. इस माह में गुड़ का सेवन नही करना चाहिए, तिल के तेल के प्रयोग से बचना चाहिए इससे उम्र कम होती है। दूसरे व्यक्ति के दिये पके चावल न खाएं इससे लक्ष्मी जी का वास नही रहता है। नारियल के तेल का प्रयोग नही करना चाहिए इससे संतान सुख में देरी होती है।
. शरीर की शुद्धि के लिए दिन में एक बार ही भोजन करें। वहीं प्याज, लहसुन, मांस मछली, दही भात, किसी प्रकार से तली या मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन नही करना चाहिए।
इस पितृ पक्ष गया में कराएं श्राद्ध पूजा, मिलेगी पितृ दोषों से मुक्ति : 20 सितम्बर - 6 अक्टूबर 2021